Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फरीदाबाद में बेटे की क्रूरता, पिता को इतना पीटा की चली गई जान, फिर शव को…

फरीदाबाद : थाना बीपीटीपी क्षेत्र में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जहां बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी और मां-बेटे ने मिलकर शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है, जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

ये है मामला

Advertisement Box

जानकारी के अनुसार अजरौंदा निवासी कुलबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई हरबीर अपनी पत्नी, बेटे और साली के साथ टेरा लवीनियम सोसाइटी सेक्टर-75 फरीदाबाद में रहता था। परिवार के लोग अक्सर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे, जिससे तंग आकर वह सेक्टर-7 में अलग रहने लगा था।

11 जुलाई से हरबीर का फोन बंद आ रहा था। 14 जुलाई को उसकी पत्नी और बेटा गांव अजरौंदा पहुंचे और परिजनों को बताया कि हरबीर विदेश घूमने गया है। 27 जुलाई को जब वे दोबारा गांव आए और उनसे फिर हरबीर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने टाल-मटोल किया और फोन बंद कर लिया। इस पर कुलबीर ने थाना बीपीटीपी में शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी संगीता और बेटे साहिल को गिरफ्तार किया। साथ ही थाना सूरजकुंड क्षेत्र से हरबीर का शव बरामद किया गया।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि 11 जुलाई की रात जब साहिल घर लौटा तो उसके पिता हरबीर ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर साहिल साइड वाले मकान से घर में घुसा और पिता के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई। जब पत्नी संगीता घर पहुंची तो उसने पति को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद दोनों ने शव को उठाकर सूरजकुंड रोड स्थित सिद्धार्थ आश्रम से आगे पुलिया के नीचे फेंक दिया।

दोनों आरोपियों को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लियाः पुलिस

इस मामले को लेकर पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच जारी है।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें