Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एसआई भर्ती पेपर लीकः पूर्व सीएम गहलोत का पीएसओ गिरफ्तार, बेटे के लिए खरीदा था पेपर

जयपुर: राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती पेपर लीक मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बड़ा खुलासा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) राजकुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है. एसओजी ने राजकुमार यादव के बेटे भरत यादव को भी दबोच लिया है. आरोप है कि राजकुमार ने अपने बेटे के लिए एसआई भर्ती का प्रश्नपत्र खरीदा था.

एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि राजकुमार यादव और उसके बेटे भरत यादव को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया गया है. दोनों को आज कोर्ट में पेश कर 12 अगस्त तक रिमांड पर लिया गया है. अब एसओजी इनसे गहन पूछताछ कर रही है, जिसमें पेपर लीक गिरोह से जुड़े और बड़े नामों के सामने आने की संभावना है.

Advertisement Box

लिखित में पास, फिजिकल में फेल: एसओजी की जांच में सामने आया है कि राजकुमार यादव ने अपने बेटे भरत यादव के लिए यह पेपर खरीदा था. भरत ने लिखित परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन शारीरिक दक्षता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) में फेल हो गया, जिसके कारण उसका चयन नहीं हो सका. राजकुमार यादव राजस्थान पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं और जयपुर शहर पुलिस लाइन में तैनात रह चुके हैं. अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान वह उनकी सुरक्षा में तैनात था और वर्तमान में भी पीएसओ के रूप में कार्यरत हैं.

शिक्षक से खरीदा था पेपर: इससे पहले एसओजी ने इस मामले में शिक्षक कुंदन पंड्या को गिरफ्तार किया था. कुंदन पंड्या, राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा का करीबी माना जाता है. जांच में पता चला है कि बाबूलाल कटारा से एसआई भर्ती का पेपर कुंदन पंड्या ने लिया और आगे बेचा. राजकुमार यादव ने अपने बेटे के लिए यही पेपर कुंदन पंड्या से खरीदा था.

अब तक 120 गिरफ्तारियां: एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में एसओजी अब तक 120 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. इनमें 55 प्रशिक्षु उप निरीक्षक शामिल हैं. एसओजी का दावा है कि इस नेटवर्क में कई स्तर पर लोग जुड़े हुए हैं और अब रिमांड पर पूछताछ से और अहम खुलासे हो सकते हैं.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें