Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Shri dungargarh : श्री डूंगरगढ़ बना महासंघ का स्थाई मुख्यालय, नई कार्यकारिणी का होगा गठन।

Shri dungargarh : श्री डूंगरगढ़ बना महासंघ का स्थाई मुख्यालय, नई कार्यकारिणी का होगा गठन।

Shri dungargarh : श्री डूंगरगढ़ बना महासंघ का स्थाई मुख्यालय, नई कार्यकारिणी का होगा गठन।

राजस्थान के बेरोजगार योग प्रशिक्षकों का जयपुर में ‘शंखनाद’, ऑनलाइन महापंचायत में बनी आर-पार की लड़ाई की रणनीति – प्रदेश संरक्षक ओम कालवा

Advertisement Box

शहीद स्मारक पर होगा विशाल धरना, इसी माह जयपुर कूच की तैयारी।

श्री डूंगरगढ़ ( बीकानेर ) राजस्थान योग प्रशिक्षक महासंघ के तत्वावधान में आज एक ऐतिहासिक प्रदेश स्तरीय ऑनलाइन महापंचायत का आयोजन किया गया। संगठन के प्रमुख पदाधिकारी प्रदेश संरक्षक योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा, अध्यक्ष योगाचार्य रामावतार यादव, महासचिव डॉ मनोज सैनी, कार्यकारी अध्यक्ष योगाचार्य राकेश कुमार तूनवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रदेश भर के HWC, AHWC, PM श्री और बेरोजगार योग प्रशिक्षकों ने भारी संख्या में भाग लिया। बैठक का एकमात्र उद्देश्य सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध जयपुर के शहीद स्मारक पर होने वाले आगामी विशाल धरने की अंतिम रूपरेखा तय करना था।

सरकार की उपेक्षा पर फूटा आक्रोश बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार लंबे समय से योग प्रशिक्षकों की जायज मांगों की अनदेखी कर रही है। योग बोर्ड का गठन, स्कूलों में योग को अनिवार्य विषय बनाना और प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों को स्थायी रोजगार देने जैसे संवेदनशील मुद्दों पर सरकार का रवैया पूर्णतः उदासीन रहा है। इस उपेक्षा के कारण प्रदेश के हजारों योग प्रशिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है।

Shri dungargarh : श्री डूंगरगढ़ बना महासंघ का स्थाई मुख्यालय, नई कार्यकारिणी का होगा गठन।

महापंचायत में लिए गए 4 ऐतिहासिक निर्णय आज की बैठक में सर्वसम्मति से आंदोलन को धार देने के लिए निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए:

1. जयपुर कूच का आह्वान: प्रदेश के सभी जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के समस्त योग प्रशिक्षकों को एकजुट करें और भारी संख्या बल के साथ जयपुर कूच की तैयारी करें।

2. श्री डूंगरगढ़ बना मुख्यालय: संगठन की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए ‘श्री डूंगरगढ़’ को महासंघ का स्थाई मुख्यालय घोषित किया गया।

3. इसी माह होगा धरना: प्रशासन से अनुमति मिलते ही, इसी माह (दिसंबर में) जयपुर के शहीद स्मारक पर अनिश्चितकालीन धरना और प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

4. कार्यकारिणी का पुनर्गठन: संघर्ष को नई ऊर्जा देने के लिए कार्यकारिणी का पुनर्गठन होगा, जिसमें केवल सक्रिय, जुझारू और धरातल पर कार्य करने वाले नए योग प्रशिक्षकों को ही पद और जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Bhilwara : महिला खो-खो टीम को मिला 5वीं खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कांस्य पदक

प्रदेश संरक्षक योगाचार्य ओमप्रकाश कालवा ने सभी संगठनों से अपील करते हुए कहा, “समय आ गया है कि आपसी मतभेद भुलाकर सभी योग संगठन एक मंच पर आएं। हमने सरकार को बहुत समय दिया, लेकिन अब हमारे सब्र का बांध टूट चुका है। अभी नहीं तो कभी नहीं’ के संकल्प के साथ हम शहीद स्मारक पर अपनी ताकत दिखाएंगे। जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं, यह संघर्ष जारी रहेगा।”

बैठक में संगठन विस्तार और नई जिम्मेदारियों के वितरण पर भी चर्चा की गई, जिसके तहत नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से एकजुट होकर संघर्ष करने की शपथ ली।

Shri dungargarh : श्री डूंगरगढ़ बना महासंघ का स्थाई मुख्यालय, नई कार्यकारिणी का होगा गठन।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें