Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ब्लूटूथ से नकल कर महिला अधिकारिता विभाग में बनी सुपरवाइजर, SOG ने गिरफ्तार किया

जयपुर: ब्लूटूथ से नकल कर महिला अधिकारिता विभाग में सुपरवाइजर बनी एक महिला को एसओजी ने गिरफ्तार कर लिया है. बीकानेर पुलिस ने उसे पकड़कर एसओजी के सुपुर्द किया. अब एसओजी उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है. उससे पूछताछ में ब्लूटूथ नकल गैंग से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आने की संभावना है. एसओजी-एटीएस के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि महिला अधिकारिता विभाग में सुपरवाइजर भर्ती में ब्लूटूथ से नकल कर लिखित परीक्षा पास करने के आरोप में मुक्ताप्रसाद नगर (बीकानेर) निवासी मंजू कुमारी विश्नोई को गिरफ्तार किया गया है. वह बज्जू (बीकानेर) में महिला सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है.

2024 में एसओजी ने दर्ज किया था मुकदमा : उन्होंने बताया कि सुपरवाइजर भर्ती की लिखित परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करवाने वाले गिरोह को लेकर 2024 में एसओजी थाने में एक मुकदमा दर्ज किया गया था. इसके बाद एसओजी की ओर से वांछित आरोपियों की एक सूची जारी की गई. जिसके आधार पर बीकानेर एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में मुक्ताप्रसाद नगर थानाधिकारी विजेंद्र कुमार, एएसआई हनुमान सिंह और महिला कांस्टेबल संजू की टीम ने आरोपी मंजू को पकड़कर एसओजी के सुपुर्द किया. प्रारंभिक पूछताछ के बाद एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement Box

नकल गैंग को लेकर पूछताछ में जुटी एसओजी : उन्होंने बताया, एसओजी की पड़ताल में सामने आया कि मंजू कुमारी ने महिला अधिकारिता विभाग में सुपरवाइजर के पद पर 2018 में हुई भर्ती की लिखित परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस की मदद से पेपर हल किया था. आरोपी मंजू ने अन्य आरोपियों के समान ही ब्लूटूथ से नकल कर सवालों के जवाब दिए थे. जिससे उसका सुपरवाइजर के पद पर चयन हुआ. गिरफ्तार करने के बाद एसओजी ने उसे कोर्ट में पेश किया. जहां से उसे एसओजी की रिमांड पर सौंपा गया है. उससे ब्लूटूथ से नकल करवाने वाली गैंग को लेकर पूछताछ की जा रही है. इस मामले में एसओजी अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें