Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा 2024 आज से शुरू, 11.40 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल

अजमेर : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की वरिष्ठ अध्यापक (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन आज से शुरू हो गया है. यह परीक्षा 7 सितंबर से लेकर 12 सितंबर 2025 तक चलेगी. परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया. परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई. सुबह 8 बजे से ही परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यार्थी जुट गए और परीक्षा निर्धारित समय से 1 घंटे पहले उन्हें जांच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया. बता दें कि आठ विषय के लिए 2 हजार 129 पदों के लिए परीक्षा हो रही है.

आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा प्रदेश के 25 जिलों में 1 हजार 99 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन हो रहा है. पहले दिन सुबह की पारी में 3 लाख 59 हजार 786 वहीं दोपहर की पारी में भी इतने ही अभ्यार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत है. आठ विषयों के लिए परीक्षा चार ग्रुप में करवाई जा रही है. परीक्षा के लिए कुल 11.40 लाख अभ्यर्थी पंजीकृत हैं. आयोग के सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि अभ्यार्थियों को परीक्षा में 10 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा. यह अतिरिक्त समय उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए दिया गया है.

Advertisement Box

आठ विषयों के लिए 4 ग्रुप में होगी परीक्षा-:

  • ग्रुप ए 7 सितंबर को सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 से 5:30 बजे की दो पारी में सामान्य ज्ञान और सामाजिक विज्ञान के पेपर होंगे।
  • ग्रुप बी 8 सितंबर को सुबह 10 से 12 और दोपहर 3 से 5:30 बजे तक दोपहरी में सामान्य ज्ञान और हिंदी के पेपर होंगे।
  • ग्रुप सी 9 और 10 सितंबर को होंगे। 9 दिसंबर को सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर को 3 से 5:30 बजे तक सामान्य ज्ञान और विज्ञान विषय का पेपर होगा। इस तरह 10 सितंबर को दोनों पारी में संस्कृत और उर्दू के पेपर होंगे।
  • ग्रुप डी में शामिल विषयो की 11 और 12 सितंबर को परीक्षा होगी। 11 सितंबर को सामान्य ज्ञान और गणित के पेपर दो पारी में होंगे. इसी तरह 12 सितंबर को दोपहरी में अंग्रेजी और पंजाबी विषय के पेपर होंगे.

आयोग की अभ्यर्थियों से अपील : आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं. यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें. परीक्षा में अनुचित साधन अपनाये जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें