Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जोधपुर में संघ की अखिल भारतीय बैठक को लेकर बढ़ाई सुरक्षा, ड्रोन उड़ाने पर रोक

जोधपुर: पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा कारणों से शहर में ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है. 1 सितम्बर से आगामी आदेश तक कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति ड्रोन या अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा. पुलिस ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों से अलर्ट मिला है कि आतंकी संगठन और असामाजिक तत्व ड्रोन का दुरुपयोग कर सकते हैं.

पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट से पता चला है कि आतंकी संगठन और असामाजिक तत्व ड्रोन का दुरुपयोग कर सकते हैं, जिससे देश की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है. उन्होंने कहा कि हाल ही में देश में घटित अवांछनीय घटनाओं में भी ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था. पासवान ने अपील की कि यदि कहीं संदिग्ध गतिविधि या कोई ड्रोन दिखे तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें.

Advertisement Box

संघ की राष्ट्रीय स्तर की बैठक जोधपुर में: जोधपुर में संघ की राष्ट्रीय स्तर की समन्वय बैठक शुरू हो रही है. यह बैठक 5 से 7 सितम्बर तक आयोजित होगी. इस दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत करीब 10 दिन तक जोधपुर प्रवास पर रहेंगे. बैठक में आरएसएस से जुड़े 32 संगठनों के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. इनमें सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, सभी छह सह सरकार्यवाह और अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे. पिछले वर्ष यह बैठक केरल के पालक्काड में हुई थी.

वीआईपी मूवमेंट को लेकर सख्त सतर्कता: इस बैठक के चलते लगातार भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री जोधपुर आएंगे. ऐसे में पूरे सप्ताह शहर में वीआईपी मूवमेंट बना रहेगा. इसी कारण सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि कहीं ड्रोन या संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया जाए.

संवेदनशील क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: जोधपुर कमिश्नरेट क्षेत्र सामरिक दृष्टि से भी संवेदनशील माना जाता है. इससे पहले भी ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कई दिनों तक ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया गया था. नए आदेश के तहत यदि कोई बिना अनुमति ड्रोन उड़ाते पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें