Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रदेश में सबसे ज्यादा सवाईमाधोपुर में 10 इंच बारिश, कोटा के सुल्तानपुर में 8.5 इंच से ज्यादा पानी गिरा

कोटा: प्रदेश के कई जिलों के साथ-साथ हाड़ौती संभाग में भारी बारिश का क्रम जारी है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कहीं ट्रेनों का रास्ता रुक गया है तो कहीं पुलिया या सड़क पर पानी भर जाने के चलते सड़क मार्ग बाधित हो गए हैं. कोटा संभाग में कई जगह बाढ़ के हालात बन गए हैं. यहां तक कि कई जगह पुलियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं. मौसम विभाग ने प्रदेश में बीते 24 घंटे में हुई बारिश के आंकड़े जारी किए हैं.

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक डॉ. राधेश्याम शर्मा ने बताया कि सर्वाधिक बारिश सवाई माधोपुर में 254 मिलीमीटर, यानी 10 इंच दर्ज की गई है. इसके बाद दूसरे नंबर पर भी सवाईमाधोपुर जिले के भाड़ौती में 230 मिमी (लगभग 9 इंच) बारिश हुई. तीसरे स्थान पर कोटा जिले के सुल्तानपुर में 220 मिमी (8.66 इंच) बारिश दर्ज की गई, जो कोटा संभाग में सबसे अधिक है. इसके बाद बूंदी जिले के केशोरायपाटन में 212 मिमी (लगभग 8 इंच) बारिश हुई. इन चारों स्थानों पर बीते 24 घंटे में अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की गई.

Advertisement Box

इन तीन जगहों पर हुई अत्यंत भारी बारिश: डॉ. शर्मा के अनुसार प्रदेश में सवाई माधोपुर में अत्यधिक भारी बारिश हुई है. इसके बाद भाड़ौती (सवाई माधोपुर), सुल्तानपुर (कोटा) और केशोरायपाटन (बूंदी) में अत्यंत भारी बारिश हुई. नौ स्थानों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की गई, जिनमें सवाईमाधोपुर के मानसरोवर, देवपुरा, पंचोलस, चौथ का बरवाड़ा व मलारना, भीलवाड़ा का बिजोलिया, कोटा के दीगोद व लाडपुरा और पाली जिले की रानी शामिल हैं. यहां 130 से 254 मिमी के बीच बारिश हुई. इसी तरह प्रदेश भर में 49 स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. कोटा संभाग की बात करें तो सुल्तानपुर और केशोरायपाटन के बाद लाडपुरा में अत्यंत भारी बारिश हुई. इसके बाद खातौली में 124, किशनगंज में 106, मांगरोल में 103, अंता में 96, पीपल्दा में 93, तालेड़ा में 91 और बारां में 82 मिमी बारिश दर्ज की गई.

प्रदेश में इन जगहों पर बीते 24 घंटे में हुई है सर्वाधिक बारिश

जिला स्थान बारिश (एमएम) किस कैटेगरी की बारिश
सवाईमाधोपुर सवाईमाधोपुर 254 अत्यधिक भारी वर्षा
सवाईमाधोपुर भाड़ौती 230 अत्यंत भारी वर्षा
कोटा सुल्तानपुर 220 अत्यंत भारी वर्षा
बूंदी केशवराय पाटन 212 अत्यंत भारी वर्षा
सवाईमाधोपुर मानसरोवर 192 बहुत भारी वर्षा
सवाईमाधोपुर देवपुरा 190 बहुत भारी वर्षा
सवाईमाधोपुर पंचोलस 170 बहुत भारी वर्षा
भीलवाड़ा बिजौलिया 166 बहुत भारी वर्षा
कोटा दीगोद 155 बहुत भारी वर्षा
सवाईमाधोपुर चौथ का बरवाड़ा 152 बहुत भारी वर्षा
कोटा लाडपुरा 140 बहुत भारी वर्षा
सवाईमाधोपुर मलारना डूंगर 132 बहुत भारी वर्षा
पाली रानी 131 बहुत भारी वर्षा

कोटा संभाग में इन जगहों पर बीते 24 घंटे में हुई है सर्वाधिक बारिश:

जिला स्थान बारिश (एमएम) किस कैटेगरी की बारिश
कोटा सुल्तानपुर 220 अत्यंत भारी वर्षा
बूंदी केशोरायपाटन 212 अत्यंत भारी वर्षा
कोटा लाडपुरा 140 बहुत भारी वर्षा
कोटा खातौली 124 भारी वर्षा
बारां किशनगंज 106 भारी वर्षा
बारां मांगरोल 103 भारी वर्षा
बारां अंता 96 भारी वर्षा
कोटा पीपल्दा 93 भारी वर्षा
बूंदी तालेडा 91 भारी वर्षा
बारां बारां 82 भारी वर्षा
Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें