Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सियासी हमले के केस में कोर्ट पहुंचे सतीश पूनिया, कांग्रेस पर बोला हमला

बूंदी: राजस्थान की राजनीति में सियासी टकराव का पुराना मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. हरियाणा भाजपा प्रभारी और राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया मंगलवार को तालेड़ा न्यायालय में पेश हुए. यह पेशी वर्ष 2022 में हुए उस बहुचर्चित मामले से जुड़ी थी, जिसमें तालेड़ा थाना क्षेत्र के बल्लोप में कांग्रेस नेताओं पर पूनिया पर हमला करने का आरोप लगा था.

न्यायालय में इस दौरान पूनिया के साथ उनके गनमैन रामरतन कड़वा और निजी सहायक दीप सामोता गवाह के रूप में मौजूद रहे, जिनके बयान दर्ज किए गए. पूनिया की ओर से एडवोकेट अनिल जैन, नंद सिंह सोलंकी, महावीर बैरागी और पंकज पांचाल ने वकालतनामा पेश किया. अदालत परिसर में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने इसे सियासी रंग दे दिया.

Advertisement Box

कांग्रेस नेताओं पर गंभीर आरोप : एडवोकेट अनिल जैन ने बताया कि फरवरी 2022 में जब डॉ. सतीश पूनिया भाजपा प्रदेशाध्यक्ष थे, तब वे कोटा से जयपुर लौट रहे थे. इसी दौरान तालेड़ा थाना क्षेत्र के बल्लोप में कांग्रेस नेताओं राजेंद्र सांखला, आशु मीणा और इंद्रराज मीणा सहित अन्य ने उनके काफिले पर हमला कर दिया.

इस घटना ने उस समय राजस्थान की राजनीति को हिला दिया था और भाजपा ने इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया था. घटना के बाद भाजपा से जुड़े नेता और कार्यकर्ताओं ने तालेड़ा थाने के बाहर पड़ाव डाल दिया था. उसके बाद मामला तालेड़ा थाने में दर्ज हुआ और अब इसकी सुनवाई अदालत में चल रही है.

भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह, कांग्रेस पर सीधा वार : न्यायालय में पेशी के बाद पूनिया ने तालेड़ा कस्बे में कार्यकर्ताओं से संवाद किया. भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी और वरिष्ठ नेता अनिल जैन की अगुवाई में आयोजित इस बैठक में पूनिया ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर विश्वास कर रही है. कांग्रेस जनता को गुमराह करने में असफल हो रही है और धीरे-धीरे राजस्थान से उसका सफाया तय है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया.

मोदी के जन्मदिन पर पौधारोपण, दिया पर्यावरण का संदेश : अपने तालेड़ा प्रवास के दौरान पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर तहसील परिसर में पौधारोपण किया. इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. पूनिया ने कहा कि पौधारोपण जीवन का आधार है और मोदीजी का जन्मदिवस समाजहित कार्यों को समर्पित होना चाहिए.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें