Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

करनाल में सड़क हादसा, पुलिस ट्रेनिंग कर रहे 26 वर्षीय जवान की मौत

करनालः हरियाणा के करनाल में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मधुबन पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग कर रहे 26 वर्षीय जवान भूपेंद्र की मौत हो गई। भूपेंद्र कुछ महीने पहले ही पुलिस में चयनित हुआ था और इन दिनों ट्रेनिंग पर था।

हादसा उस वक्त हुआ जब वह सुबह अपने गांव चांद समद से बाइक पर सवार होकर मधुबन जा रहा था। करनाल हाईवे पर सेक्टर 12 के पास फ्लाईओवर पर एक खड़े ट्रक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement Box

बताया जा रहा है कि भूपेंद्र रात को अपने घर गया था और सुबह ड्यूटी के लिए निकलते समय यह हादसा हुआ। हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद आज शव परिजनों को सौंप दिया गया। गौरतलब है कि भूपेंद्र की 8 महीने पहले ही शादी हुई थी। हादसे के बाद से गांव में शोक की लहर है।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें