Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राठौड़ बोले- एसआई भर्ती गहलोत सरकार का पाप, हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं

जयपुर: उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती को लेकर सियासी बयानबाजी उफान पर है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेपर लीक के मुद्दे पर भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया तो भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया. भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने एसआई भर्ती पेपर लीक को अशोक गहलोत सरकार का पाप बताते हुए करारा निशाना साधा. उन्होंने रविवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब होते हुए यह बात कही. इससे पहले राठौड़ ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ पीएम नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना. मीडिया से बातचीत में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा.

गहलोत के समय पेपर लीक के अपराध हुए : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत किस जमाने की बात कर रहे हैं. वे खुद 2018 से 2023 तक मुख्यमंत्री थे. उनके समय में पेपर लीक से जुड़े कितने अपराध हुए. अगर उप निरीक्षक (एसआई) भर्ती की बात भी करें तो यह उनके समय का पाप है. हमारी सरकार के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ. हमारे समय में सब व्यवस्थित रूप से काम कर रहे हैं. प्रदेश में 2023 तक अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार रही. यह पेपर लीक उन्हीं के समय के हैं, लेकिन वो कुछ भी नहीं कर पाए. वो आखिर क्यों कुछ भी नहीं कर पाए. अब हम पर आरोप मढ़ रहे हैं. हमने तो वही किया, जिसकी जरूरत थी.

Advertisement Box

धनखड़ के पेंशन आवेदन पर कही यह बात : पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से जुड़े सवाल पर राठौड़ ने कहा कि वे जब उप राष्ट्रपति थे तो वहां से उन्हें सुविधाएं मिलती थीं. अब वे उप राष्ट्रपति नहीं हैं. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से त्यागपत्र से दिया. अब वे राजस्थान से पूर्व विधायक की पेंशन के हकदार हैं. इसके लिए वे आवेदन करेंगे. उन्होंने कहा कि वह खुद भी जब सेवानिवृत्त होंगे तो वे भी पेंशन के लिए आवेदन करेंगे. यह तो होता ही है.

कांग्रेस की मानसिकता को बताया विकृत : कांग्रेस के जगदीप धनखड़ के नहीं मिलने के आरोपों के सवाल पर उन्होंने कहा, वो क्यों ढूंढ रहे हैं. उन्हें क्या हो गया जो ढूंढ रहे हैं. मदन राठौड़ ने कहा कि उपराष्ट्रपति का पद कोई छोटा पद नहीं होता है. इतने बड़े पद पर रहे व्यक्ति का कांग्रेस को सम्मान करना चाहिए. उनके लिए जिस प्रकार की भाषा का कांग्रेस इस्तेमाल कर रही है. यह बताता है कि उनकी मानसिकता विकृत है. ऐसे शब्दों का उपयोग करना कांग्रेस का अपराधबोध दर्शाता है.

बिहार में तेजस्वी देख रहे हैं सीएम के सपने : बिहार में तेजस्वी यादव के खुद को सीएम का प्रत्याशी बताने के सवाल पर राठौड़ ने कहा- वो मुंगेरी लाल के सपने देखते रहें. खुद में क्षमता नहीं है. वो दूसरे को बली का बकरा बनाना चाहते हैं. वो अपने आप को मुख्यमंत्री का दावेदार बताएं, हमें कहां दिक्कत है. बिहार में भाजपा समर्थित व्यक्ति ही मुख्यमंत्री बनेगा. वो भले ही सपने देखते रहें. सपने देखना मना थोड़ी है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें