Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर में खुला राजस्थान का पहला विधायक जनसुनवाई केन्द्र, मदन राठौड़ ने कहीं बड़ी बात

बीकानेर में खुला पहला विधायक जनसुनवाई केन्द्र। अब प्रदेश भर में खोलने की घोषणा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ ने इस अवसर पर कही बड़ी बात।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ ने बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश का पहला विधायक जनसुनवाई केन्द्र शुरू करने की घोषणा की। इस केन्द्र के माध्यम से आमजन अपनी समस्याएं रख सकेंगे और उन्हें समयबद्ध निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा। नयाशहर थाने के पास जलदाय विभाग कार्यालय में स्थापित इस केन्द्र में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि यह केन्द्र, सरकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने, जनसुनवाई करने और समस्याओं के समाधान में मदद करेगा। प्रदेशभर में ऐसे केन्द्र स्थापित किए जाएंगे, जिससे जनता और जनप्रतिनिधि के बीच सीधा संवाद स्थापित हो सके।

Advertisement Box

सरकारी जगह पर विधायक निधि से निर्मित

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि प्रदेश का पहला विधायक जनसुनवाई केन्द्र उनके क्षेत्र में खुलना गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने जनसमस्याओं की सुनवाई और समाधान को प्राथमिकता दी है। केन्द्र के लिए सरकारी कार्यालयों में स्थान देने के साथ विधायक निधि से राशि व्यय करने की अनुमति भी मुख्यमंत्री ने दी है। विधायक ने कहा कि यह केन्द्र आमजन के सुख-दु:ख का साथी बनेगा। यहां प्रतिदिन जनसुनवाई की जाएगी। प्रत्येक परिवेदना को रजिस्टर में दर्ज कर समयबद्ध निस्तारण के प्रयास होंगे।

कार्यक्रम में कोलायत विधायक अंशुमान सिंह, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, नोखा के पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई ने भी विचार रखे। इस दौरान लालेश्वर मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद, श्रीब्रह्म गायत्री सेवा आश्रम के अधिष्ठाता पंडित रामेश्वरानंद ने उद्बोधन दिया। शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ में सात्विकता और सेवा की दिशा में एक नया कदम उठाया जा रहा है।

जनप्रतिनिधि और अधिकारियों के दायित्व समझाए

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़ ने अधिकारियों को नसीहत दी कि वे जनप्रतिनिधियों की बात का पालन करें, क्योंकि जनता की सेवा करना उनका दायित्व है। उन्हें तनख्वाह ही जनता की गाढ़ी कमाई से मिलने वाले टैक्स से दी जाती है। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी जनता के काम नि:स्वार्थ भाव से करें, उन्हें आशीर्वाद दें। और जो काम नहीं कर रहे, उनकी जानकारी सरकार और संगठन तक पहुंचेगी।

यह भी रहे मौजूद

श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष चम्पालाल गेदर, ओम सारस्वत, दशरथ सिंह, नारायण चैपड़ा, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, दीपक पारीक, सुशीला कंवर, गोपाल गहलोत, मोहन सुराणा आदि मंच पर मौजूद रहे।

 

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें