राजस्थान मौसम अपडेट: कई जिलों में बारिश जारी, 8 जून के बाद फिर पड़ेगी भीषण गर्मी
जयपुर
पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश दर्ज हुई है। सर्वाधिक बारिश श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर में 75 मिमी दर्ज।
राज्य के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी 2-3 दिन जारी रहने की संभावना है।
Bhilwara : महेश नवमी महोत्सव शोभायात्रा समिति की बैठक संपन्न
तत्पश्चात पूर्वी राजस्थान में छुटपुट स्थानों पर मध्यम दर्जे का मेघगर्जन, हल्की बारिश की संभावना है।
आंधी बारिश की गतिविधियों में 8 जून से कमी होने तथा तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 8 से 11 जून के दौरान कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री से. दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है।
राजस्थान मौसम अपडेट: कई जिलों में बारिश जारी, 8 जून के बाद फिर पड़ेगी भीषण गर्मी




















