Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक: प्रोबेशनर एसआई अशोक सिंह गिरफ्तार, 8 लाख में खरीदा था पेपर

जयपुर: सब इंस्पेक्टर भर्ती-2021 के पेपर लीक मामले में एसओजी ने एक और प्रोबेशनर एसआई को गिरफ्तार किया है. पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी ने पेपर लीक माफिया विनोद रेवाड़ से एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा का पेपर हासिल किया था. यही पेपर पढ़कर उसने लिखित परीक्षा पास की और भर्ती में 396वीं रैंक हासिल की. एसओजी पहले ही विनोद रेवाड़ को गिरफ्तार कर चुकी है. अब अशोक सिंह को गिरफ्तार कर पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है.

अजमेर पुलिस लाइन में तैनात था आरोपी: एसओजी-एटीएस के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना और पड़ताल में सामने आई जानकारी के आधार पर अशोक सिंह राजपुरोहित को गिरफ्तार किया गया. अशोक सिंह नागौर जिले में खींवसर के हनुमाननगर का रहने वाला है और फिलहाल अजमेर पुलिस लाइन में प्रोबेशनर एसआई के रूप में तैनात था.

Advertisement Box

वाट्सएप पर हासिल किया साल्वड पेपर: पड़ताल में खुलासा हुआ कि अशोक सिंह ने पेपर लीक माफिया विनोद रेवाड़ से एसआई भर्ती का पेपर 8 लाख रुपए में खरीदा था. उसने वाट्सएप पर साल्वड पेपर हासिल किया और दोनों पारियों की लिखित परीक्षा लीक पेपर पढ़कर दी थी. परीक्षा में उसे कुल 310.39 अंक मिले और वह 396वीं रैंक पर चयनित हुआ.

अब तक 124 गिरफ्तार: जांच में सामने आई जानकारी के आधार पर अशोक सिंह को आज कोर्ट में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर भेजा गया. अधिकारियों का कहना है कि उससे पूछताछ में और अहम राज सामने आने की संभावना है. एसआई भर्ती-2021 के पेपर लीक मामले में अब तक कुल 124 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 55 प्रशिक्षु एसआई शामिल हैं.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें