Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मेघालय पुलिस ने दाखिल की 790 पन्नों की चार्जशीट, सोनम और राज के गुनाहों का खुलासा

मेघालय पुलिस की एसआईटी ने इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में तफ्तीश के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस ने शुक्रवार शाम को 790 पन्नों की चार्जशीट सोहरा सब-डिवीजन के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश की. इस मामले में राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम रघुवंशी, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा, और उनके साथी आकाश राजपूत, आनंद कुरमी और विशाल सिंह चौहान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

ये सभी इस समय न्यायिक हिरासत में हैं. पुलिस के अनुसार, सोनम और राज ने मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी, जिसे अंजाम देने में अन्य तीनों आरोपियों ने साथ दिया. इन सभी पर हत्या (धारा 103(1) BNS), सबूत मिटाने (धारा 238(a) BNS) और आपराधिक साजिश (धारा 61(2) BNS) के तहत आरोप लगाए गए हैं. ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सियेम ने बताया कि इस मामले में तीन और सह-आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी, जैसे ही अतिरिक्त फॉरेंसिक रिपोर्ट मिल जाती है.

Advertisement Box

इस मर्डर केस ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी थीं

ये तीन सह आरोपी हैं- प्रॉपर्टी डीलर सिलोमे जेम्स, लोकेन्द्र तोमर (वह बिल्डिंग मालिक जहां हत्या के बाद सोनम छिपी थी), और बलबीर अहिरवार (सिक्योरिटी गार्ड). इन तीनों को सबूत नष्ट करने और छिपाने के आरोप में पहले गिरफ्तार किया गया था, लेकिन फिलहाल ये जमानत पर बाहर हैं. इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस ने पूरे देश में सुर्खियां बटोरी थीं, क्योंकि राजा रघुवंशी की हत्या उनकी शादी के बाद हनीमून ट्रिप के दौरान हुई थी. पुलिस की चार्जशीट दाखिल होने के बाद अब अदालत में सुनवाई की प्रक्रिया तेज होने की उम्मीद है.

दो जून को क्षत-विक्षत हालत में मिला था राजा का शव

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी का विवाह इस साल 11 मई को सोनम से हुआ था. दोनों 20 मई को हनीमून पर मेघालय गए थे. तीन दिन बाद दोनों के लापता होने की खबर आई थी. फिर दो जून को राजा का क्षत-विक्षत शव मिला था. शव सोहरा में वेइसाडोंग झरने के पास एक घाटी में मिला था. सोनम रघुवंशी ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर तीन अन्य लोगों आकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुरमी की सहायता से राजा की हत्या करवाई. ये दावा मेघालय एसआईटी की जांच में किया गया है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें