Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भीलवाड़ा में बारिश का कहर, जगह-जगह जलभराव, अब तक 36 बांध हुए ओवरफ्लो

भीलवाड़ा: जिले में बीते दो दिनों से मानसून पूरी तरह सक्रिय है. शनिवार रात्रि से ही पूरे जिले में कहीं मूसलाधार तो कहीं रिमझिम का दौर जारी है. पिछले 24 घंटे में बनेड़ा में 156 मिलीमीटर दर्ज की गई है, जो पूरे जिले में सबसे ज्यादा है. सिंचाई विभाग के 60 तालाबों व बांधों में से 36 ओवरफ्लो हो चुके हैं. शेष 24 बांध भी लगभग भरने की स्थिति में ही है. जिला प्रशासन ने बांधों, तालाबों व नदियों के पास नहीं जाने की सलाह दी है.

जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू ने शनिवार को पूरे जिले के समस्त सरकारी व निजी विद्यालयों में अवकाश की घोषणा की थी. बीते चौबीस घंटों में जिले के बनेड़ा में 156 मिमी, कोठारी बांध पर 154 मिमी, खारी बांध पर 132 मिमी, सरेरी बांध पर 93 मिमी, भीलवाड़ा जिला मुख्यालय पर 111 मिमी, कोटड़ी में 122 मिमी और माण्डल में 107 मिमी बारिश दर्ज की गई. इस सीजन की अब तक सबसे अधिक बारिश जैतपुरा बांध पर 1977 मिलीमीटर दर्ज की गई है.

Advertisement Box

बारिश के कारण जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है. कई जगहों पर जलभराव की स्थिति है. इस समस्या से निपटने के लिए जिला कलेक्टर संधू ने नगर निगम, पंचायत राज एवं निकाय के अधिकारियों को पानी निकासी की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं.

नदियां भी उफान पर: राजसमंद, चित्तौड़गढ़ व उदयपुर जिलों में हुई मूसलाधार बारिश के कारण जिले से गुजरने वाली खारी, नेखाड़ी, मानसी, बनास, कोठारी, त्रिवेणी और मेनाली नदियों में भारी मात्रा में पानी आ रहा है. बनास नदी वेग से बह रही है, जिसका पानी टोंक जिले के प्रमुख बीसलपुर बांध में पहुंच रहा है. बीसलपुर बांध से भी लगातार पानी की निकासी की जा रही है. नदियों में पानी का स्तर बढ़ने के चलते, नदी क्षेत्र से गुजरने वाले रास्तों पर पुलिस एवं प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही रोक दी है.

फसलों में हुआ खराबा: बारिश के कारण जिले के किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है. खरीफ के सीजन में किसानों ने मूंग, उड़द, तिल, ग्वार, ज्वार, सोयाबीन, मक्का और कपास की बुवाई की गई थी, लेकिन कपास को छोड़कर अन्य सभी फसलों को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें