Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा, सीकर से दो साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें शुरू

सीकर : त्योहारों पर घर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने सीकर से दो नई साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया है. ये ट्रेनें हिसार-खडकी और बीकानेर-साईनगर शिरडी के बीच चलाई जाएंगी. इन विशेष गाड़ियों के शुरू होने से लंबे रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी.

हिसार-खडकी स्पेशल : उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि इन दोनों विशेष ट्रेनों के संचालन से त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी. गाड़ी संख्या 04725 हिसार-खडकी साप्ताहिक स्पेशल चलेगी. यह ट्रेन 12 अक्टूबर से शुरू होकर 9 नवंबर 2025 तक चलेगी. ट्रेन हर रविवार सुबह 5:50 बजे हिसार से चलेगी और दोपहर 12:40 बजे जयपुर पहुंचेगी. इसके बाद यहां से 1 बजे रवाना होकर यह अगले दिन सुबह 10:45 बजे खडकी पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 04726, 13 अक्टूबर से 10 नवंबर तक हर सोमवार शाम 5 बजे खडकी से रवाना होगी. यह जयपुर होते हुए मंगलवार रात 10:25 बजे हिसार पहुंचेगी.

Advertisement Box

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव : यह ट्रेन सादुलपुर, लोहारू, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, रींगस, जयपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, कल्याण समेत 20 से अधिक स्टेशनों पर ठहरेगी. इसमें कुल 20 डिब्बे होंगे, जिनमें फर्स्ट कम सेकंड एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान और साधारण श्रेणी के कोच शामिल हैं.

बीकानेर-साईनगर शिरडी स्पेशल : दूसरी ट्रेन गाड़ी संख्या 04715 बीकानेर-साईनगर शिरडी साप्ताहिक स्पेशल 27 सितंबर से 29 नवंबर तक हर शनिवार को चलेगी. बीकानेर से दोपहर 1:30 बजे रवाना होकर यह रात 8 बजे जयपुर पहुंचेगी और वहां से 8:10 बजे प्रस्थान करेगी. ट्रेन अगले दिन शाम 7 बजे शिरडी पहुंचेगी. इसके बाद वापसी यात्रा गाड़ी संख्या 04716 के रूप में होगी, जो 28 सितंबर से 30 नवंबर तक हर रविवार रात 7:35 बजे शिरडी से रवाना होगी और मंगलवार सुबह 5 बजे बीकानेर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव : यह ट्रेन श्रीडूंगरगढ़, रतनगढ़, चूरू, सीकर, रींगस, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, उज्जैन, भोपाल, इटारसी और भुसावल सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें भी कुल 20 कोच रहेंगे, जिनमें सेकंड एसी, थर्ड एसी, द्वितीय शयनयान और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल किए गए हैं.

ये ट्रेन बंद : रेलवे ने रैक की कमी के चलते रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन को अस्थायी रूप से रद्द करने का फैसला लिया है. उत्तर पश्चिम रेलवे जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी-रींगस ट्रेन रद्द कर दी गई है. इसके अलावा गाड़ी संख्या 09634 रींगस-रेवाड़ी ट्रेन 3 सितंबर की रात को तक ही चलेगी. रींगस जंक्शन से मात्र 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खाटूश्यामजी मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. रेवाड़ी और हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में भक्त इस ट्रेन के माध्यम से खाटू धाम पहुंचते रहे हैं. ट्रेन के रद्द होने से उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ सकता है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें