Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Railway की नौकरी छोड़ी, बनी सब-इंस्पेक्टर, अब वर्ल्ड पुलिस गेम्स में जीता गोल्ड

बहुत ही कम देखने को मिलता है, जो अपने पिता के नक्शे कदम पर चलकर सफलता हासिल की हो. लेकिन राजस्थान पुलिस की सब-इंस्पेक्टर कचनार चौधरी ने ऐसा कर दिखाया है. उन्होंने अपने पिता की तरह शॉटपुट थ्रो में स्पोर्ट्स स्किल से देश और राज्य का नाम रोशन किया है. अमेरिका के अलबामा राज्य के बर्मिंघम शहर में आयोजित वर्ल्ड पुलिस गेम्स 2025 में कचनार ने शॉटपुट थ्रो (गोला फेंक) में शानदार परफॉर्म करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. 

पढ़ाई और खेल, दोनों में अव्वल

चूरू जिले के सुजानगढ़ की रहने वाली कचनार चौधरी की खेलों में रुचि स्कूली दिनों से रही है. उन्होंने पहले लॉन टेनिस खेलना शुरू किया था, लेकिन बाद में अपने पिता परेश चौधरी से प्रेरित होकर शॉटपुट को अपनाया. परेश चौधरी स्वयं भी शॉटपुट और डिस्कस थ्रो के खिलाड़ी रह चुके हैं.  कचनार न सिर्फ खेलों में, बल्कि पढ़ाई में भी शुरू से टॉप पर रही हैं। उन्होंने 12वीं कक्षा में 90% अंक प्राप्त किए थे, बीए और एमए प्रथम श्रेणी से पास किया और अब एलएलबी की पढ़ाई भी कर रही हैं।

रेलवे से राजस्थान पुलिस तक का सफर

कचनार ने वर्ष 2014 में शॉटपुट खेलना शुरू किया था और स्पोर्ट्स कोटे से रेलवे में नौकरी पाई. इसके बाद उन्होंने राजस्थान पुलिस को जॉइन किया और वर्तमान में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. 27 जून से 7 जुलाई तक चल रही इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया भर के करीब 70 देशों के पुलिस अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं. प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में कचनार ने रोमानिया की टीम को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया. 

Advertisement Box

पहले भी जीत चुकी हैं कई पदक

वर्ल्ड पुलिस गेम्स से पहले भी कचनार ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है. 2016 के जूनियर और यूथ नेशनल में उन्होंने स्वर्ण पदक, 2019 के साउथ एशियन गेम्स में कांस्य पदक और 32वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता. इसके अलावा ओपन टूर्नामेंट्स में भी वे कई गोल्ड और सिल्वर मेडल हासिल कर चुकी हैं.
Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें