Bhilwara : भंवर लाल तेली बानीना साहू समाज के मेवाड़ अध्यक्ष निवार्चित, 46 मतों से हुए विजय
बदले की भावना छोडकर सबको साथ लेकर समाज में होगें विकास कार्य: भंवर लाल
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। मेवाड़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मातृकुंडिया में चार चोखला घाणीवाल तेली समाज मंदिर समिति के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बंशीलाल पंचोली राज्यावास ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मुख्य मुकाबला भंवर लाल तेली (बानिना) एवं माधु लाल तेली (सहाड़ा) के बीच हुआ। मेवाड़ क्षेत्र के चार जिले चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमंद और भीलवाड़ा से समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया। चुनाव हेतु कुल 8 बूथ बनाये गए। चुनाव में कुल 4190 मत डाले गए।

Bhilwara : परिषद की मजबूती के लिए नियमित मासिक बैठकें और समयबद्ध कार्यप्रणाली अनिवार्य है:
इनमें से भंवर लाल तेली को 2094 मत प्राप्त हुए, जबकि माधु लाल तेली को 2048 मत मिले। इस प्रकार भंवर लाल तेली ने 46 मतों के अंतर से विजय हासिल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। निर्वाचित होने के बाद साहू समाज के मेवाड़ अध्यक्ष भंवर लाल बानीना ने बताया कि बदले की भावना से काम नहीं किया जायेगा, सबको साथ लेकर समाज में विकास के कार्य जैसे सामूहिक विवाह सम्मेलन, समाज की धर्मशाला हेतु जमीन आवंटन, बाल विवाह पर रोक, नाता प्रथा जैसी कुप्रथा पर रोक, समाज की जाजम पर अमल नशा बन्दी एवं शिक्षा व्यवस्था के स्तर पर जोर दिया जाएगा। साथ ही इस जीत का श्रेय सम्पूर्ण साहू समाज को देकर समाज की जीत बताया है।
Bhilwara : भंवर लाल तेली बानीना साहू समाज के मेवाड़ अध्यक्ष निवार्चित, 46 मतों से हुए विजय




















