Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ओजोन परत का संरक्षण प्रकृति की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है: बाबूलाल जाजू

इंटेक ने माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में मनाया ओजोन परत संरक्षण दिवस, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का किया आयोजन

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (भारतीय सांस्कृतिक निधि) भीलवाड़ा द्वारा माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंटेक कन्वीनर पर्यावरणविद् बाबूलाल जाजू ने सैकड़ों विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ओजोन परत का संरक्षण प्रकृति की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है।

Advertisement Box

सियासी हमले के केस में कोर्ट पहुंचे सतीश पूनिया, कांग्रेस पर बोला हमला

उन्होंने सभी से अपील की कि रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर आदि का उपयोग कम से कम करें तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संतुलन बनाए रखें। विद्यालय गतिविधि प्रभारी गुमान सिंह पीपाड़ा ने इंटेक संस्था का परिचय दिया। कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

विजेताओं में वर्तिका राठौर, लीलम चौधरी, राजनंदनी शुक्ला, कनिष्क राज राणावत, अनन्या राठौड़, लवी सिंह, अलीना मंसूरी, तनिष्का माहेश्वरी, अनन्या कुमारी, मुस्कान लोहार, एवं लक्षिता जैन शामिल रही। इस अवसर पर महेश सेवा समिति अध्यक्ष ओम नराणीवाल ने छात्राओं को ओजोन संरक्षण का महत्व समझाया। ट्रस्टी दिलीप तोषनीवाल, वाइस प्रिंसिपल रुचि रस्तोगी एवं अल्पा जैन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण और ओजोन परत के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था, ताकि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पृथ्वी की सुरक्षा में अपना योगदान दे सकें।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें