Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बायफ के सहयोग से पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कॉफ रैली का आयोजन

Bhilwara : हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बायफ के सहयोग से पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कॉफ रैली का आयोजन

Bhilwara : हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बायफ के सहयोग से पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कॉफ रैली का आयोजन

रामपुरा-आगुचा क्लस्टर के नया लक्ष्मीपुरा और सुल्तानपुरा गांवों में कॉफ रैली और प्रदर्शनी आयोजित, 70 पशुपालकों ने लिया भाग

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बायफ के सहयोग से संचालित समाधान परियोजना के तहत् रामपुरा-आगुचा क्लस्टर के नया लक्ष्मीपुरा और सुल्तानपुरा गांवों में कॉफ रैली और प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीके से पशु प्रबंधन और उन्नत नस्ल सुधार के प्रति जागरूक करना था। इन दोनों प्रदर्शनियों में लगभग 70 पशुपालकों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपने बछड़ों के स्वास्थ्य और नस्ल का प्रदर्शन किया। किसानों ने होल्स्टीन फ्रीजियन, मुर्रा और गिर जैसी उन्नत नस्लों के बछड़ों का प्रदर्शन किया, जो आधुनिक पशुपालन के बढ़ते प्रभाव को दर्शाता है।

Bhilwara : हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बायफ के सहयोग से पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कॉफ रैली का आयोजन

इस अवसर पर पशुपालन विभाग के उप-निदेशक गोपाल शर्मा, सीएसआर हेड भुवनेश शर्मा, भादवों की कोटड़ी प्रशासक हंगामी लाल गुर्जर, बडला प्रशासक आशा देवी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद रफीक ने बताया कि ऐसी रैलियों से किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने समय पर टीकाकरण, डीवार्मिंग और संतुलित आहार के महत्व पर जोर दिया। पशु चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने बछड़ों की शारीरिक बनावट, हड्डियों की मजबूती और सामान्य स्वास्थ्य के आधार पर उनका मूल्यांकन किया। साथ ही, किसानों को बीमारियों से बचाव और भविष्य में बेहतर दूध उत्पादन के सुझाव भी दिए गए। इस पहल से क्षेत्र में डेयरी व्यवसाय को भी मजबूती मिलेगी।

Bhilwara : कोहिनूर सेवा समिति की ऑफिशियल मीटिंग हुई आयोजित, जेलर हीरालाल गुर्जर को किया सम्मानित

ग्रामीणों ने ग्रामीण आजीविका सुधारने के लिए हिन्दुस्तान जिंक की समाधान परियोजना के प्रयासों की सराहना की। हिन्दुस्तान जिं़क द्वारा वर्ष 2016 से संचालित समाधान परियोजना उन्नत कृषि से जुड़े उपायों पर केंद्रित है, स्थानीय किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और खेती के सस्टेनेबल तरीकों को अपनाने एवं जागरूक करने हेतु बनाया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सिंचाई पर सलाह और पशुपालन में सहायता के माध्यम से खेती की नई तकनीकों को अपनाकर किसानों की आजीविका में सुधार आया है। अब तक, इस कार्यक्रम के तहत 1.4 लाख से अधिक किसान लाभान्वित हुए है।

Bhilwara : हिन्दुस्तान जिंक द्वारा बायफ के सहयोग से पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कॉफ रैली का आयोजन

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें