Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भरतपुर राजपरिवार में संपत्ति विवाद, बंध बारैठा को लेकर अनिरुद्ध और पिता विश्वेंद्र आमने-सामने

भरतपुर : पूर्व राजपरिवार में एक बार फिर अंदरूनी विवाद सतह पर आ गया है. पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह और उनके पुत्र अनिरुद्ध सिंह के बीच कोठी बंध बारैठा की बिक्री को लेकर बड़ा टकराव सामने आया है. इस बार अनिरुद्ध सिंह ने जहां बंध बारैठा की बिक्री को अवैध करार दिया है, वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने इसकी बिक्री को वैध करार दिया है. साथ ही इसके बिक्री के पीछे तर्क भी दिया है.

अनिरुद्ध भरतपुर ने बिना नाम लिए अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा कि “कोठी बंध बारैठा भरतपुर राजपरिवार की पैतृक संपत्ति है. इसका अवैध रूप से विक्रय किया गया है, जबकि मेरी माता और मैंने इसकी अनुमति नहीं दी थी और उस समय मैं विदेश में पढ़ाई कर रहा था. मैं इस संपत्ति तथा अन्य संपत्तियों की बिक्री को न्यायालय में चुनौती दूंगा और उस पर स्थगन आदेश (स्टे) की मांग करूंगा.”

Advertisement Box

विश्वेंद्र सिंह की पोस्ट : अनिरुद्ध के आरोपों के बाद, विश्वेंद्र सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर लंबी पोस्ट लिखी. उन्होंने स्पष्ट किया कि कोठी बंध बारैठा कोई पारिवारिक नहीं बल्कि उनकी निजी संपत्ति थी और इसको बेचने का उन्हें पूरा अधिकार था. उन्होंने लिखा कि “आज अखबार में पढ़ा कि भरतपुर राजपरिवार की एक संपत्ति कोठी बंध बारैठा को अवैध रूप से बेचा गया है, जबकि हकीकत में यह मेरी निजी संपत्ति थी. इसे बेचने के लिए मैं अधिकृत था. मेरी पत्नी दिव्या सिंह ने मुझसे जबरदस्ती लिखवाकर इस संपत्ति को बिकवाया था और उस पैसे से नई दिल्ली के हौज़ खास एनक्लेव में महंगा फ्लैट अपने नाम से खरीदा, इसलिए यह कहना कि कोठी बंध बारैठा को अवैध रूप से बेचा गया है, बिल्कुल गलत है.”

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें