Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

20 सितंबर को बांसवाड़ा में पीएम मोदी का दौरा, करेंगे परमाणु ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास

जयपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र का जन्मदिन 17 सितंबर को है. पीएम मोदी के इस जन्मदिन को भाजपा सेवा पखवाड़े के रूप में मनाती है. इस बार भी प्रदेश भाजपा ने PM मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़े के तहत कई जनसेवा के काम हाथ में लिए हैं, लेकिन इस बार खास बात ये है कि इस सेवा पखवाड़े में पीएम मोदी स्वयं भी शामिल हो सकते हैं. इसके लिए प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री कार्यालय से पीएम मोदी का समय मांगा है. 20 सितंबर को पीएम मोदी बांसवाड़ा आ सकते हैं. इस दौरान पीएम मोदी बांसवाड़ा के मापला (या नापला) गांव के पास, माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास कर सकते हैं.

20 सितंबर का समय मांगा है : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि अभी दौरा तय नहीं हुआ है. पार्टी ने समय मांगा है, सेवा पखवाड़ा भी चलेगा. इस समय पीएम मोदी आते हैं तो कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ेगा, लेकिन दौरे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय से अभी तक को अधिकृत अनुमति नहीं आई है. संभावना है कि 20 सितंबर को बांसवाड़ा में पीएम मोदी आएं. पीएम मोदी आते हैं तो क्षेत्र को सौगात भी मिलती है. प्रदेश के लिए भी काफी अच्छा रहेगा.

Advertisement Box

बता दें कि पीएम मोदी बांसवाड़ा के मापला (या नापला) गांव के पास, माही बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना विकसित की जा रही है, जिसका पीएम मोदी शिलान्यास कर सकते हैं. परमाणु ऊर्जा परियोजना कुल 2800 मेगावाट की क्षमता वाले 4 रिएक्टर बनाए जाएंगे, प्रत्येक 700 मेगावाट का होगा. यह परियोजना राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (NTPC) और भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम (NPCIL) के संयुक्त उद्यम अणुशक्ति विद्युत निगम (अश्विनी) द्वारा विकसित की जा रही है. परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड ने इस साइट के निर्माण के लिए अपनी सहमति दे दी है और अब साइट पर परियोजना-पूर्व गतिविधियां चल रही हैं.

मोदी जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा : मदन राठौड़ ने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक पूरे देश में सेवा पखवाड़ा मनाएगी. राजस्थान में सभी जिलों में सेवा के कार्यक्रम होंगे. हर साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा आयोजित किया जाता है. आदर्श तरीके से जन्मदिन मनाया जाए, इसलिए हम सेवा पखवाड़ा में स्वच्छता अभियान चलाएंगे. प्रेरणादायक महापुरुषों की स्मारकों को स्वच्छ करेंगे, रक्तदान शिविर लगेगा. इसके साथ नशा मुक्ति खिलाफ अभियान चलाया जाएगा. स्वास्थ्य के लिए मेडिकल कैंप लगेंगे, सेवा प्रकल्प कार्यक्रम होंगे. राठौड़ ने बता कि सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे. दिव्यांगों की मदद के लिए उपकरण भी वितरित होंगे.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें