Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

PCC चीफ डोटासरा का CM भजनलाल पर बड़ा हमला, बोले- ‘राजस्थान में सरकार नही सर्कस चल रहा है’

झालावाड़: पीपलोदी स्कूल हादसे के बाद मुख्यमंत्री के झालावाड़ नही पहुंचने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने भजनलाल शर्मा को आड़े हाथों लिया है. डोटासरा ने कहा कि राजस्थान में सरकार नहीं, सर्कस चल रही है, जो अफसरशाही के रिमोट से ऑपरेट हो रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तब तक कोई फैसला नहीं लेते जब तक दिल्ली से पर्ची नहीं आती.

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को शर्तों पर CM बनाया गया है और वह अपने विवेक का इस्तेमाल नहीं कर सकते. डोटासरा ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद पर्ची से बने हैं जो पर्ची आती है उतना ही काम करते हैं, अपने विवेक का इस्तेमाल नहीं करते. राजस्थान का मुख्यमंत्री अपने विवेक का इस्तेमाल नहीं कर सकता उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पहली शर्त यही रखी गई थी कि वो अपने विवेक का इस्तेमाल नहीं करेंगे बंदे ने यह साबित भी कर दिया है.

Advertisement Box

मुख्यमंत्री को हादसे के बाद पहुंचना था झालावाड़ : डोटासरा ने पीपलोदी स्कूल हादसे को “सरकारी लापरवाही का नतीजा” बताते हुए कहा कि इसे हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम द्वारा की गई हत्या माना जाना चाहिए. उन्होंने सवाल उठाया कि बिना जांच के ही स्कूल की बिल्डिंग गिरा दी गई, जबकि टीचर को सस्पेंड कर मामले को दबाने की कोशिश हो रही है. डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री को पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए झालावाड़ जरूर आना चाहिए था. “परिजनों को सम्मानजनक मुआवजा मिलना चाहिए था, लेकिन सरकार संवेदना भी नहीं जता सकी.”

उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद दिल्ली में होने के बावजूद झालावाड़ आना चाहते थे, लेकिन लॉ एंड ऑर्डर और अतिवृष्टि की स्थिति के कारण यह संभव नहीं हो सका. बाद में अतिवृष्टि के चलते उनका झालावाड़ जिले में आना नहीं हुआ लेकिन स्कूल हादसे को लेकर कहीं ना कहीं मन में पीड़ा थी और इसीलिए उन्होंने ट्वीट भी किया. उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर तीखा हमला बोला और कहा कि मुख्यमंत्री सुबह से शाम 30 दिन में 28 दिन सीएमआर में बैठे रहते हैं या दिल्ली हाजिरी लगाते रहते हैं. वो अपने आकाओं को खुश करने में लगे हुए हैं. मुख्यमंत्री को पीपलोदी स्कूल हादसे के बाद झालावाड़ आना चाहिए था और परिजनों को एक सम्मानजनक पैकेज दिए जाना था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान जब वह शिक्षा मंत्री थे उस दौरान पूरे प्रदेश में जर्जर भवनों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर बहुत काम हुआ है.

डोटासरा ने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सवाई माधोपुर में बाढ़ पीड़ितों का हवाई सर्वे कर नौटंकी कर रहे हैं उन्हें हादसे के बाद परिजनों का दर्द बांटना चाहिए था. डोटासरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा लाचार असहाय हैं एक काम भी अपने विवेक से नहीं कर सकते. दिल्ली वालों के लिए कौन मर रहा कौन जिंदा है उसका कोई हिसाब नहीं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेशी दौरा में मशगूल हैं. वहीं गृहमंत्री अमित शाह पार्टी में अध्यक्ष कौन बनेगा, किसे उपराष्ट्रपति बनाना है, किसे हटाना है यह तय करने में लगे हुए हैं. उन्हें राजस्थान से कोई लेना-देना नहीं है.

दरअसल पीपलोदी स्कूल हादसे के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा झालावाड़ के दो दिवसीय दौरे पर हैं. जहां बुधवार को वह जयपुर से झालावाड़ के सर्किट हाउस पहुंचे. झालावाड़ पहुंचने पर उनका जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर सहित कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. गुरुवार को गोविंद सिंह डोटासरा जिला अस्पताल में पीपलोदी स्कूल हादसे के घायल हुए बच्चों से मुलाकात करेंगे बाद में पीपलोदी गांव जाने का कार्यक्रम निर्धारित है.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें