Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फरीदाबाद में मनाया विभाजन स्मृति दिवस, मनोहर लाल बोले- भारत में मिलने वाला है POK

फरीदाबाद: फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित HSVP ग्राउंड में गुरुवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभाजन की त्रासदी और उससे जुड़े ऐतिहासिक पहलुओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, “देश की आज़ादी को लेकर कुछ लोगों ने स्वीकार करने से इनकार कर दिया, चाहे आजादी देर से ही क्यों न मिले। आज भी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु कैसे हुई। 1971 के चुनावों के दौरान इंदिरा गांधी द्वारा रिगिंग की गई थी।”

Advertisement Box

मैं एक छोटे किसान का बेटा हूं- मनोहर लाल

उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का जिक्र करते हुए कहा, “मैं एक छोटे किसान का बेटा हूं, कभी नहीं सोचा था कि मुख्यमंत्री बनूंगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भी कभी सपने में नहीं सोचा था कि वे प्रधानमंत्री बनेंगे। आज के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी एक साधारण परिवार से हैं, उन्होंने भी शायद नहीं सोचा होगा कि वे इस पद तक पहुंचेंगे। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है।” उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र को बचाए रखने के लिए परिवारवाद को खत्म करना जरूरी है।

मनोहर लाल ने आगे कहा कि हम चाहते हैं लोकतंत्र में विपक्ष पार्टी भी रहे। राहुल गांधी हवा में उड़ते हैं, लेकिन जमीन पर पैर नहीं हैं। चुनाव तो जीत सकते नहीं और हम पर आरोप लगाते हैं कि वोट की चोरी कर ली। वोटर लिस्ट की स्क्रूटनी तो होनी ही चाहिए, ताकि पता चले कि कौन देश का नागरिक है कौन बाहर का है। उलटा चोर कोतवाल को डांटे। उनको तकलीफ इसलिए है क्योंकि जो विदेशी वोटर हैं अगर वो कटेंगे तो उनको नुकसान होगा। वोट चोरी तो कांग्रेस करती थी। सभी प्रदेशों के अंदर एसआईआर होगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीओके भारत में मिलने वाला है ये मैं आपको गारंटी देता हूं और देश मजबूत होकर आगे उबरेगा। उन्होंने कहा कि देश की जनता जागरुक हो चुकी है। इस देश की जनता का कोई बाल बांका नहीं कर सकता।

सीएम सैनी ने फरीदाबाद में 564.27 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन  

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम सैनी ने फरीदाबाद में 564.27 करोड़ की 29 परियोजनाओं और विकासकार्यों का उद्घाटन किया। इसके साथ सीएम सैनी ने विभाजन विभीषिका स्मारक के लिए 51 लाख रुपये दिए।

इसके अलावा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सीएम सैनी ने महिलाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद महिलाओं का नाम बदल दिया जाता है।इस नाम के संशोधन करने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से विशेष प्रावधान किया जाएगा। सीएम सैनी ने कहा  कि विभाजन के विषय को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा, जिससे बच्चों को विभाजन के दर्द को पढ़ाया जा सके और इस दर्द का पता चल सके।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज उन महानआत्माओं को नमन करता है जिन्होंने आजादी के लिए महान बलिदान किया है। वह केवल इतिहास का पन्ना नहीं है, लाखों दिलों का एक जख्म है। देश को दो टूकड़ों में बांटा, बल्कि दर्दनाक अध्यय लिख लिया है।  उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने जो देश के बंटवारे 20वीं शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी कहा है। और 15 अगस्त 2021 में आजादी के अमृतोत्सव में पीएम मोदी ने लाल किले से विभाजन में जान गवाने वाले लोगों की याद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने की घोषणा की। उस वक्त उन्होंने कहा था कि देश के बंटबारे के दर्द को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। ये विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का चौथा समारोह फरीदाबाद में मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी मेहनत और लगन से ये शहर खड़ा किया है और इस शहर को प्रमुख औद्योगिक शहर बना दिया है। आगे कहा कि इस शहर को चकाचौंध के पीछे इन लोगों के संघर्ष को नहीं भुलना चाहिए। इन लोगों की याद में फरीदाबाद में स्मारक बनाया गया है। प्रदेश के अन्य स्थानों पर विभाजन विभीषिका स्मारक बनाए जा रहे हैं। कुरुक्षेत्र में एक ट्रस्ट बनाने की घोषणा की है।

सीएम ने कहा कि ये दिन दुख और सुख मनाने का है तो है ही, बल्कि एक सीख देने वाला भी है। ये दिन भाईचारे की याद भी दिलाता है। पीएम मोदी ने इस दिन के लिए पीछे उद्देश्य था कि भारतवासी अपने इतिहास से सबक ले और भविष्य के लिए राष्ट्र की एकता के लिए समर्पित रहें।

कई वरिष्ठ नेता हुए शामिल

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्रुति चौधरी, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, विधानसभा के डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिढ़ा, राज्य मंत्री राजेश नागर और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम भी मंच पर मौजूद रहे।

शरणार्थियों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर विभाजन के समय पाकिस्तान से भारत आए शरणार्थियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया। नेताओं ने विभाजन की पीड़ा और संघर्ष को याद करते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें