Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर 18 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित

कोटा: राजस्थान में कोटा रेल मंडल के दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर पहले आमली और फिर सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर पानी भर गया था. इसके चलते यातायात प्रभावित हो रहा है. इसमें डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्री ट्रेनें प्रभावित हो गई हैं. धीरे-धीरे निकाला जा रहा है. कोटा से सवाई माधोपुर के बीच में स्थित आमली स्टेशन के नजदीक गुरुवार देर रात 12:00 बजे के आसपास रेलवे ट्रैक पर पानी आ गया था. इसके बाद ट्रेनों को धीरे-धीरे निकल गया है.

वहीं, शुक्रवार सुबह 6:00 बजे के आसपास सवाई माधोपुर स्टेशन पर भी पानी भर गया था. यह पानी रेलवे ट्रैक के आसपास है. इसके चलते जयपुर से कोटा आने और जाने के साथ-साथ दिल्ली और कोटा के बीच चल रही रेल गाड़ियां प्रभावित हो रही हैं. कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन का कहना है कि भारी बारिश के चलते आमली व सवाई माधोपुर स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पर पानी आ गया था. इसके चलते रेल यातायात प्रभावित रहा है. सतर्कता को ध्यान रखते हुए प्रतिबंधित गति से ट्रेनों को रेगुलेट करके निकल गया है. इसमें यात्री ट्रेनों के साथ-साथ मालगाड़ियां भी शामिल है, जिससे कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं.

Advertisement Box

यह ट्रेन हुई है प्रभावित :

  • ट्रेन नंबर 12402 : देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस सवाई माधोपुर पर एक घंटा 48 मिनट देरी से पहुंची है.
  • ट्रेन नंबर 12904 : अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस गोल्डन टेंपल मेल सवाई माधोपुर में एक घंटा 35 मिनट देरी से आई.
  • ट्रेन नंबर 22982 : श्रीगंगानगर-कोटा सुपरफास्ट एक्सप्रेस चौथ का बरवाड़ा स्टेशन पर चौथ का बरवाड़ा से 6 मिनट देरी से रवाना हुई थी. जबकि अभी सवाई माधोपुर नहीं पहुंची है. ट्रेन करीब 3 घंटे लेट हो गई है.
  • ट्रेन नंबर 61622 : सवाई माधोपुर-कोटा मेमू ट्रेन को चार घंटे रीशेड्यूल किया गया था. उसे सुबह 4:00 की जगह 8:30 चलना था, लेकिन अभी भी वह रवाना नहीं हुई है.
  • ट्रेन नंबर 19808 : सिरसा-कोटा अपने तय समय से एक घंटा 42 मिनट देरी से कोटा पहुंची है.
  • ट्रेन नंबर 22656 : निजामुद्दीन-एर्नाकुलम सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सवाई माधोपुर में 8:53 पर पहुंचती है, लेकिन 2 घंटे ज्यादा गुजर जाने के बाद भी सुबह 11:00 तक नहीं आई है.
  • ट्रेन नंबर 12059 : कोटा-हजरत निजामुद्दीन जनशताब्दी एक्सप्रेस भी 2 घंटे देरी से चल रही है. सुबह सवाई माधोपुर 2 घंटे देरी से पहुंची थी.
  • ट्रेन नंबर 22633 : तिरुवनंतपुरम-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस बी कोटा से तय समय से रवाना हुई थी, लेकिन सवाई माधोपुर पहुंचने में 2 घंटे की देरी हुई.
  • ट्रेन नंबर 12181 : जबलपुर-अजमेर दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन कोटा से 16 मिनट की देरी सरवन हुई थी, लेकिन अभी 11 बजे सवाई माधोपुर नहीं पहुंची है. जबकि उसके सवाई माधोपुर पहुंचने का समय 9:00 बजे था.
  • ट्रेन नंबर 12903 : बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल कोटा से 7:15 पर 10 मिनट के देरी से रवाना हुई थी, लेकिन वह सवाई माधोपुर 10:46 पर पहुंची है.
  • ट्रेन नंबर 12955 : मुंबई सेंट्रल-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस कोटा से 7:43 पर रवाना हुई, लेकिन वह फिलहाल सवाई माधोपुर नहीं पहुंची है. उसके सवाई माधोपुर पहुंचने का समय 9:20 था.

कोटा से जाने वाली अधिकांश ट्रेनों को लबान, आमली, इंद्रगढ़, कापरेन, लाखेरी स्टेशन के आसपास रोका गया है. इसी तरह से दिल्ली से कोटा की तरफ आ रही ट्रेनों को सवाई माधोपुर के पहले रोका गया है और धीरे-धीरे निकाला जा रहा है. जयपुर से कोटा आ रही ट्रेनों को देवपुरा स्टेशन के पहले रोका गया है और धीरे-धीरे निकाला जा रहा है.

कोटा-यमुना ब्रिज पैसेंजर 59813 ट्रेन भी कोटा से 8:57 पर रवाना हुई थी, लेकिन अभी लबान स्टेशन पर ही है. जबकि उसके सवाई माधोपुर पहुंचने का समय सुबह 10:15 बजे था, लेकिन 11:15 तक नहीं पहुंची है. इसी तरह से ट्रेन नंबर 18573 विशाखापट्टनम-भगत की कोठी एक्सप्रेस ट्रेन भी 2 घंटे देरी से चल रही है. कोटा के सोगरिया स्टेशन से तय समय से निकल गई थी. जबकि अभी सवाई माधोपुर नहीं पहुंची है. इसी तरह से ट्रेन नंबर 22969, ओखा-बनारस भी प्रभावित हुई है.

  • ट्रेन नंबर 12964 : उदयपुर सिटी-हजरत निजामुद्दीन मेवाड़ एक्सप्रेस कोटा से सही समय रवाना हुई थी, लेकिन सवाई माधोपुर 1 घंटे देरी से पहुंची है. ट्रेन नंबर 12955 पश्चिम एक्सप्रेस कोटा से 20 मिनट की देरी से रवाना हुई थी, लेकिन सवाई माधोपुर वह 2 घंटे देरी से पहुंची.
  • ट्रेन नंबर 20813 : पुरी-जोधपुर सुपरफास्ट कोटा से 1 घंटे की देरी से रवाना हुई थी, लेकिन सवाई माधोपुर में 2 घंटे की देरी होगी.
  • ट्रेन नंबर 14814 : भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस कोटा से 1 घंटे की देरी रवाना हुई थी. वर्तमान में वह 3:30 घंटे की देरी से चल रही है.
  • ट्रेन नंबर 12979 : बांद्रा-जयपुर सुपरफास्ट कोटा से अपने तय समय से निकली थी, लेकिन सवाई माधोपुर पहुंचने में 1 घंटे की देरी होगी.
  • नई दिल्ली से चलने वाली 12416 इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन भी देरी से पहुंची है.
Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें