Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अब पुलिस कमिश्नर से मिलने के लिए नहीं करना होगा घंटों इंतजार, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कर सकते हैं बुक

जोधपुर : भारत सरकार की ओर से सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों से मिलने के लिए इंतजार करने वाले फरियादियों के लिए शुरू की गई ऑनलाइन अपॉइंटमेंट व्यवस्था में जोधपुर में सबसे पहले पुलिस कमिश्नरेट जुड़ा है. इसके तहत स्वागतम पोर्टल पर जोधपुर पुलिस कमिश्नर से फरियादी आने से पहले अपना अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं. भारत सरकार ने सभी राज्यों के कार्यालयों की इसमें मैपिंग की है. स्वागतम की टैग लाइन गेटवे टू विजिट गर्वनमेंट दी गई है. इस तरह की व्यवस्था में फरियादी को ज्यादा इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा. पुलिस कमिश्नर कार्यालय में प्रत्येक फरियादी का रिकॉर्ड मेंटेन रहेगा, जिससे पता चलेगा कि फरियादी को अपने काम के लिए कितनी बार आना पड़ा. इससे पुलिस की कार्यव्यवस्था भी सुधरेगी. साथ ही फरियादियों की परेशानी का तेजी से निजात होगा.

यह व्यवस्था हाल ही में जोधपुर पुलिस कमिश्नर के पद पर पदास्थापित हुए आईपीएस ओमप्रकाश ने शुरू की है. उनका कहना है कि स्वागतम पोर्टल पर राजस्थान में पुलिस विभाग में सबसे पहले शुरुआत जोधपुर से हुई है. इस व्यवस्था से घर बैठकर व्यक्ति अपने मिलने का समय तय कर सकता है. इससे उनको इंतजार कम करना पड़ेगा. व्यक्ति को यहां आकर अपॉइंटमेंट लेकर पर्ची ले सकते हैं. आपके मिलने के समय का मैसेज आएगा. इससे समय का सदउपयोग भी होगा. साथ ही पारदर्शिता भी आएगी.

Advertisement Box

पोर्टल और मोबाइल ऐप का उपयोग : भारत सरकार ने स्वागत पोर्टल के अलावा इसका ऐप भी लॉन्च कर दिया है. सबसे पहले व्यक्ति को इसपर अपने मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसके बाद वह अपने राज्य व शहर को सिलेक्ट कर अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं. इसके बाद जिस कार्यालय के अधिकारी से मिलना है उसे सिलेक्ट कर अपना अपॉइंटमेंट फिक्स कर सकते हैं.

कार्यालय में बनाया स्वागत कक्ष : जोधपुर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में प्रवेश करते ही स्वागतम कक्ष बनाया गया है. यहां पर गांव व दूर दराज से आने वाले व्यक्ति वहां बैठे पुलिसकर्मी की सहायता से अपना मिलने का समय तय कर सकते हैं. यहां इनको एक पर्ची भी मिलती है, जिस पर समय अंकित होता है. इस कक्ष के बाहर इस व्यवस्था की पूरी जानकारी दर्शाई गई है. पुलिस कमिश्नर ने बताया कि दूसरे चरण में फरियादी के परिवाद का निस्तारण करने के बाद इसकी सूचना भी डिजिटली देंगे. इसमें 15 दिन से एक माह का समय लगेगा, लेकिन यह व्यवस्था भी लागू करेंगे, अगर व्यक्ति संतुष्ट नहीं होगा तो वापस आ सकता है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें