भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने डिप्टी मैनेजर (तकनीकी) के 30 पदों पर भर्ती निकाली है और ये मौका खास तौर पर सिविल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए है. सैलरी 2 लाख से ज्यादा मिलेगी, तो अगर आप इस फील्ड में हैं तो तैयार हो जाइए. आवेदन की अंतिम तारीख 23 जुलाई 2025 तक है. इसके लिए nhai.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है.
क्या है ये जॉब?
NHAI ने उप महाप्रबंधक (तकनीकी) के 30 पदों के लिए भर्ती शुरू की है.ये जॉब डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के जरिए भरी जाएगी और सिविल इंजीनियरिंग वालों के लिए सुनहरा मौका है. आवेदन की आखिरी तारीख 23 जुलाई 2025, शाम 6 बजे है.
कौन कर सकता है अप्लाई?
किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन होना चाहिए. हाईवे, रोड, या ब्रिज जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में कम से कम 6 साल का एक्सपीरियंस जरूरी है.अगर तुम्हारे पास पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) प्रोजेक्ट्स का अनुभव है, तो सेलेक्शन में एक्स्ट्रा फायदा मिलेगा. अधिकतम उम्र 56 साल है और आवेदन की आखिरी तारीख तक उम्मीदवार की उम्र 56 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.
कितनी मिलेगी सैलरी?
इस जॉब की सैलरी पे मैट्रिक्स लेवल-12 के तहत है जो 78,800 रुपये से लेकर 2,09,200 रुपये प्रति माह तक है यानी महीने के 2 लाख से ज्यादा कमाई हो सकती है.
कहां करना होगा काम?
NHAI ने साफ कहा है कि ये जॉब पूरे भारत में कहीं भी हो सकती है तो अगर आप देश के किसी भी कोने में काम करने को तैयार हो, तभी अप्लाई करें.
कैसे अप्लाई करें?
1. NHAI की वेबसाइट nhai.gov.in पर जाएं.
2. होमपेज पर About Us या Recruitment टैब पर क्लिक करें.
3. Current Vacancies या Vacancy Circular पर जाएं.
4. ऑनलाइन अप्लाई लिंक पर क्लिक करें.
5. पहली बार तो रजिस्टर करें–नाम, ईमेल, और मोबाइल नंबर डालें.
6. लॉगिन करके फॉर्म भरें, पढ़ाई और अनुभव की डिटेल्स सही डालें.
7. फोटो, सिग्नेचर, डिग्री, और एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट स्कैन करके अपलोड करें.
8. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट रख लें.
कब तक करें अप्लाई
अगर आप इन नौकरियों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो 23 जुलाई 2025 तक अप्लाई कर दें, वरना मौका हाथ से निकल जाएगा. सारे डॉक्यूमेंट्स सही और अपलोड करने के साइज में हों. PPP अनुभव होने पर चांस और बढ़ जाएंगे.ये जॉब सिविल इंजीनियरिंग वालों के लिए सपने जैसी है–अच्छी सैलरी, सरकारी सिक्योरिटी, और देशभर में काम करने का मौका. अगर आप तैयार हैं तो अभी से अप्लाई करने की प्लानिंग शुरू कर दें.




















