Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा रोशनी के रंग, सम्मान के संग, समागम का भव्य आयोजन

दीपावली स्नेह मिलन में उमड़ी खुशियों की चमक, 50 सदस्याओं को किया सम्मानित

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा दीपोत्सव के पावन अवसर पर “रोशनी के रंग, सम्मान के संग” शीर्षक से स्नेह मिलन एवं डिनर समागम का भव्य आयोजन रामेश्वरम भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उमंग, उत्साह और अपनत्व का मनमोहक संगम देखने को मिला।

Advertisement Box

नगर अध्यक्ष डॉ. सुमन सोनी ने अपने उद्बोधन में तीन वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक सदस्या ने अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और जिम्मेदारी से किया है। उन्होंने बताया कि मंडल की सफलता, सभी सदस्याओं के सामूहिक प्रयास और अटूट एकता का परिणाम है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सुमन सोनी ने सभी कार्यकर्ताओं को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया, साथ ही कार्यकाल के दौरान उत्कृष्ट सहयोग देने वाली प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहीया, जिला सचिव भारती बाहेती, सहित सभी क्षेत्रीय महिला मंडल अध्यक्षों, सचिवों को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में लगभग 50 सदस्याओं को अपने कार्याे में योगदान देने के लिए सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया।

वन्य जीवों की 25वीं पुण्यतिथि पर जागरण एवं हवन प्रवचन का आयोजन

कोषाध्यक्ष स्नेहलता तोष्णीवाल ने अपने कार्यकाल के दौरान आय-व्यय का विस्तृत वित्तीय विवरण प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्याओं के सहयोग और पारदर्शिता के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। नगर सचिव सोनल माहेश्वरी ने तीन वर्षों की सफल यात्रा और आज के उत्कृष्ट आयोजन के लिए समस्त सदस्याओं के प्रति हृदय से आभार जताया। कार्यक्रम मंव श्री माहेश्वरी नगर सभा से अशोकजी बाहेती, रमेशजी राठी, केदार गगरानी, संजय जागेटिया और रामेश्वरम् की टीम एवं युवा संगठन के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ा दी।

कार्यक्रम का संचालन विनीता तोष्णीवाल और निशा सोनी ने सहजता के साथ किया। कार्यक्रम प्रभारी विनीता तोष्णीवाल, निशा सोनी, नीलम दरगड़ और लीना कोठारी के कुशल समन्वय से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। दीपों की जगमगाहट, स्वादिष्ट व्यंजन और सरप्राइज़ गतिविधियों से भरा यह स्नेह मिलन हंसी-खुशी के यादगार पलों में बदल गया। अंत में नगर सचिव सोनल माहेश्वरी ने सभी अतिथियों और सदस्याओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें