Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘PM मोदी का पायलट है मेरा बेटा…’ ट्रैफिक पुलिस ने गिरेबान पकड़कर पिकअप चालक को दी गालियां

कोटा : ट्रैफिक पुलिसकर्मी और पिकअप चालक के बीच हुई बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इसमें ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल अपना रौब दिखाता नजर आ रहा है. मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस अधीक्षक कोटा ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है.

वायरल वीडियो में ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक पिकअप को रोक रहा है. इसके बाद पिकअप चालक से उसकी बहस हो गई, जिसके बाद बात गाली गलौच तक पहुंच गई. वीडियो में ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल कैलाश चौधरी पिकअप चालक का गिरेबान पकड़ कर उसे बाहर निकाल लेता है. वो ये भी कहता दिख रहा है कि उसका बेटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पायलट है. हालांकि इस संबंध में पुलिस को सीधी शिकायत किसी से भी नहीं मिली थी.

Advertisement Box

कोटा शहर एसपी तेजस्विनी गौतम का कहना है कि वायरल वीडियो रविवार को उन तक पहुंचा था. इसमें दिख रहा है कि ट्रैफिक कांस्टेबल कैलाश चौधरी ने वर्दी भी ठीक से नहीं पहनी हुई थी. इसके अलावा अभद्रता भी हो रही थी, जिसके बाद कैलाश चौधरी को निलंबित किया गया है. साथ इस पूरे प्रकरण की जांच ट्रैफिक पुलिस उप अधीक्षक अशोक मीणा से करवाई जा रही. इसमें यह भी जांच की जाएगी कि यह वीडियो कब का है? शिकायतकर्ता इस मामले में पुलिस तक नहीं आया है. कैलाश चौधरी के संबंध में उन्हें जानकारी यह भी मिली है कि वो पहले भी इस तरह की हरकतें कर चुका है, इसीलिए पूरी जांच रिपोर्ट बनवाई जा रही.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें