Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दीपावली एवं छठ पर 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनें : रेल मंत्री

बिहार से चलेगी चार और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें : अश्विनी वैष्णव

पूर्णिया से पटना के बीच चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस : अश्विनी वैष्णव

Advertisement Box

दीपावली एवं छठ पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेल ने 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन में प्रेस से बातचीत करते हुए कहा है कि बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद डॉ. संजय जायसवाल एवं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और सांसद संजय कुमार झा से चर्चा के बाद यह तय किया गया है कि आगामी दिपावली और छठ दो बड़े त्योहारों पर लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की जाए। साथ ही ये भी ध्यान रखा जाए कि हमारे यात्रियों को रिटर्न जर्नी में भी सुविधा हो। 

वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद तय हुआ कि आगामी दीपावली और छठ के लिए 12 हजार स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएं। साथ ही साथ यह भी ध्यान रखा जाए और हमारे यात्रियों को रिटर्न जर्नी में सुविधा मिले।

जोधपुर रेल मंडल का दूसरा रेल कोच रेस्टोरेंट डेगाना स्टेशन पर शुरू

उन्होंने कहा कि जो यात्री 13 से 26 अक्टूबर के बीच में ऑनवार्ड जर्नी करेंगे और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच में रिटर्न यात्रा करेंगे, उन्हें रिटर्न जर्नी पर 20% डिस्काउंट की सुविधा का लाभ मिलेगा। यह प्रयोग इस फेस्टिवल सीजन में किया जाएगा। इससे बहुत लोगों को फायदा मिलेगा। 

इसके अलावा चार अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें- गया जी से दिल्ली, सहरसा से अमृतसर, छपरा से दिल्ली और मुजफ्फरपुर से हैदराबाद शुरू की जाएंगी। भगवान बुद्ध के विशेष स्थानों को जोड़ते हुए और हमारे मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक नई सर्किट गाड़ी चालू होगी, जो कि वैशाली, हाजीपुर, सोनपुर, पटना, राजगीर, गया जी, कोडरमा इस पूरे सर्किट को कवर करेगी। 

बक्सर से लखीसराय रेल खंड को चार लाइनों वाला किया जाएगा जिससे कि ज्यादा से ज्यादा गाड़ियां चल सकें। पटना के चारों ओर रिंग रेलवे की व्यवस्था की जाएगी। सुल्तानगंज और देवघर को जोड़ा जाएगा। पटना से अयोध्या के लिए नई गाड़ी चलाई जाएगी। लौकहा बाजार में वाशिंग पिट की व्यवस्था और बिहार में कई नए रोड ओवरब्रिज मंजूर हुए हैं, उन दीपावली एवं छठ पर 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनें : रेल मंत्री

 

 

 

 

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें