Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Bhilwara : महावीर बालिका मंडल ने मनाया प्रेरणादायी महिला दिवस, मातृत्व और नारी शक्ति को किया नमन

Bhilwara : महावीर बालिका मंडल ने मनाया प्रेरणादायी महिला दिवस, मातृत्व और नारी शक्ति को किया नमन

Bhilwara : महावीर बालिका मंडल ने मनाया प्रेरणादायी महिला दिवस, मातृत्व और नारी शक्ति को किया नमन

महावीर बालिका मंडल की अनोखी पहल: बालिकाओं ने रचा प्रेरणा का रंग, सम्मान और प्रस्तुतियों से गूंजा महावीर भवन

Advertisement Box

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। महावीर भवन, नाड़ी मोहल्ला में 15 मार्च को महावीर बालिका मंडल द्वारा बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र के मंगलाचरण के साथ हुई।

बालिका मंडल की ओर से प्रियांशी धुपिया ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया, वहीं स्वेनी चौधरी ने आकर्षक स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायिक सदस्य स्थाई लोक अदालत गोवर्धन सिंह कावड़िया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में शांतिलाल जैन, पुष्पा खमेसरा एवं श्रीमती सुनीता बिरानी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर संघ के संरक्षक रामसिंह चौधरी, नाथू लाल छाजेड़, अध्यक्ष गोवर्धन सिंह कावड़िया, महामंत्री पारकूकड़ा, कोषाध्यक्ष सुनील नागौरी, ललित लोढ़ा, पिंटू बिलवाड़िया एवं प्रदीप शिशोदिया भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में माँ-बेटी के स्नेह और रिश्ते की सुंदर झलक भी देखने को मिली। अर्पिता खमेसरा ने अपनी दोनों बेटियां आर्मी व अनाया के साथ माँ-बेटी पर आधारित भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित सभी को भावुक कर दिया।

वहीं श्वेता लोढ़ा ने माँ-बेटी के रिश्ते के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा गारवी जैन ने माँ के महत्व पर सुंदर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को और भी भावनात्मक बना दिया। बालिका मंडल अध्यक्ष आयुषी लोढ़ा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए माँ और बेटी की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए, जिसने सभी बहनों को भाव-विभोर कर दिया और कई की आँखें नम हो गईं। साथी बालिका मंडल की गर्विता सिसोदिया आयुषी रूगलेचा, छवि पानगडिया अरहंता कोठारी, अविषा पोखरणा दिव्यांशी छाजेड़ ने बहुत ही सुंदर मां बेटी का पर नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बालिका मंडल की वेदिता सिसोदिया रेनू चौधरी प्रियल सिंघवी सहित कई बहनें उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बालिका मंडल द्वारा महिला मंडल की सक्रिय एवं प्रेरणादायी बहनों को विभिन्न सम्मान प्रदान किए गए।

Bhilwara : महावीर बालिका मंडल ने मनाया प्रेरणादायी महिला दिवस, मातृत्व और नारी शक्ति को किया नमन

कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए बालिका मंडल द्वारा विभिन्न मनोरंजक गेम्स भी आयोजित किए गए, जिनमें हाउजी और वन मिनट शो गेम शामिल रहे। बीच-बीच में कोषाध्यक्ष नव्या बाफना ने बहुत ही सुंदर प्रश्न पूछ कर सभी को पारितोषिक दिया गया सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित भी किया गया। बालिका मंडल की ओर से उपस्थित सभी बहनों का तिलक, उपहार एवं गुलाल से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के पश्चात अल्पाहार की सुंदर व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष गोवर्धन सिंह कावड़िया एवं महामंत्री पारस मल कूकड़ा, शांतिलाल जैन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की सराहना की और बालिका मंडल की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Bhilwara : रामपुरा आगूचा माइंस के जिंक कौशल केंद्र में रोजगार मेले का आयोजन, 120 युवाओं का चयन

अंत में मंत्री गर्विता शिशोदिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सुनीता बागचार, तारा छाजेड़, ज्योति कोठारी, डिंपल सिंघवी, जयश्री सिसोदिया, ऋषिका खमेसरा, ललिता खमेसरा, ललिता पीपाड़ा, रेखा पीपाड़ा, रेखा पानगढ़िया अरुणा पोखरणा, अजबदेवी लोढ़ा, हर्षा कोठारी, अंकिता जैन, अभिलाषा पानगडिया, मधु खमेसरा, माया नागौरी मीणा मारू, चंचल छाजेड़, कोमल जैन, रीना जैन, सीमा खमेसरा, सुलेखा लोढ़ा, संगीता सुराणा, ज्योति खारीवाल, अनीता खारीवाल, वंदना बिलवाडिया, शीला मेहता, आशा सुराणा, रेखा जैन रिंकू पोखरणा, अंजना सुराणा, अलका चौधरी, पवन देवी कोठारी, पुष्पा चोपड़ा, राजकुमारी पोखरणा, रचना पोखरणा मेघा भंसाली सहीत कई बहने उपस्थिति रही।

Bhilwara : महावीर बालिका मंडल ने मनाया प्रेरणादायी महिला दिवस, मातृत्व और नारी शक्ति को किया नमन

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें