Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

विदाई से पहले ‘झमाझम बारिश’ करवाएगा मानसून, राजस्थान के 10 जिलों में बरसेंगे बादल, जानें लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान में अब धीरे-धीरे मानसून की विदाई शुरू हो गई है, लेकिन जाते-जाते बादल बरसने के मूड में हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा भविष्यवाणी के अनुसार प्रदेश के 10 जिलों में फिर से बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 18 और 19 सितंबर को 10 से ज्यादा जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है क्योंकि एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-मध्य उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है।

Advertisement Box

18 सितंबर को बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ और सलूम्बर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19 सितंबर को इन जिलों के साथ-साथ सवाईमाधोपुर, करौली और धौलपुर जिलों में भी अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में मेघगर्जन के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

आरएएस ट्रांसफर लिस्ट जारी: 22 एसडीएम सहित 41 अधिकारियों के तबादले

राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश रुकने के बाद दिन और रात के तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। गंगानगर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि, बारिश वाले इलाकों में मौसम सुहावना बना हुआ है।

इन जिलों से हो चुकी है मानसून की विदाई

राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, गंगानगर और जोधपुर के कुछ इलाकों से मानसून पहले ही विदा हो चुका है। वहीं, 10 और जिलों जैसे कि हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, नागौर, अजमेर, पाली, जालोर, बाड़मेर, सीकर और सिरोही से भी अब मानसून ने विदाई ले ली है।

पश्चिमी राजस्थान में इस बार सामान्य से कहीं अधिक बारिश दर्ज की गई है। नागौर में तो औसतन 85% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। जोधपुर और गंगानगर में भी जमकर बादल बरसे हैं हालांकि बाड़मेर में पिछले साल की तुलना में बारिश थोड़ी कम रही।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें