Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में मानसून ट्रफ लाइन ने बदली दिशा, 24 जिलों में अलर्ट जारी

जयपुर : राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहे, वहीं कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की भी संभावना जताई गई है. बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं निचले इलाकों में पानी भरने की समस्या भी सामने आई है.

बेंगलुरु अग्निकांड में जालौर का एक परिवार जलकर राख, सिलेंडर फटने से हुई 6 लोगों की दर्दनाक मौत

मानसून ट्रफ का असर : इस समय मानसून ट्रफ बीकानेर, कोटा, दमोह और बिलासपुर से होते हुए गुजर रही है, इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी मध्य भाग, दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटीय इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय हुआ है. मौसम विभाग ने बताया कि इसके असर से 16 से 18 अगस्त के बीच कोटा और उदयपुर संभाग के दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी जिलों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. वहीं जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग में 21 अगस्त तक और बीकानेर और जोधपुर संभाग में 16 से 22 अगस्त तक लगातार बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी.

Advertisement Box

अगस्त के आखिरी सप्ताह में तेज बारिश के आसार : मौसम केंद्र जयपुर ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में लगातार बैक-टू-बैक निम्न दबाव के सिस्टम बनने के कारण अगस्त के आखिरी सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है. इस दौरान कई जिलों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज हो सकती है.

पत्नी ने प्रेमी संग रची पति के मर्डर की साजिश:आम के ज्यूस में जहर मिलाकर पिलाया; दोनों गिरफ्तार; गहने लेकर भागी थी

आज 24 जिलों में येलो अलर्ट : मौसम विभाग ने अजमेर, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर, अलवर, जयपुर, झुंझुनूं, सीकर, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, बूंदी, बारां, झालावाड़, कोटा, बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, सिरोही, पाली और चूरू जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. यहां मेघगर्जन, हल्की से मध्यम वर्षा, एक-दो दौर भारी बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से सतही हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

इसके अलावा अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, टोंक, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, अजमेर, भीलवाड़ा, राजसमंद, पाली, जालौर और बाड़मेर जिलों में भी येलो अलर्ट लागू किया गया है, जहां तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है.

दर्ज हुआ मौसम अपडेट : 16 अगस्त को राज्यभर में बारिश के अलग-अलग आंकड़े दर्ज किए गए. सबसे अधिक वर्षा पाली जिले के बाली में 70 मिमी दर्ज की गई. अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. न्यूनतम तापमान प्रतापगढ़ में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

राजस्थान में जमकर बरसे बादल : पूर्वी राजस्थान में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई. उदयपुर के गोगुंदा और झालावाड़ के पिपलिया में 7-7 मिमी, झालावाड़ के देवली और भरतपुर के पहाड़ी में 6-6 मिमी, झालावाड़ के गंगधार और राजसमंद के नाथद्वारा में 5-5 मिमी वर्षा हुई. इसके अलावा कोटा के सांगोद और भीलवाड़ा के बनेड़ा में 4-4 मिमी, दौसा के महवा और भरतपुर के कामां में 3-3 मिमी बारिश दर्ज की गई.

पश्चिमी राजस्थान में जालोर, बाड़मेर, पाली और सिरोही जिले में अच्छी बारिश हुई. जालोर के सायला और रानीवाड़ा में 2-2 मिमी, बाड़मेर के सिणधरी और जालोर के बिलाड़ा में 2-2 मिमी वर्षा हुई. वहीं पाली के सुमेरपुर और बाली में 3-3 मिमी तथा सिरोही जिले के माउंट आबू में 7 मिमी बारिश दर्ज की गई.

जवाई बांध में पानी की आवक : जवाई बांध में लगातार हो रही बारिश से पानी की आवक बनी हुई है और जलस्तर बढ़कर 43.20 फीट तक पहुंच गया है. बांध में पानी की उपलब्धता 3518.00 एमसीएफटी दर्ज की गई है. जवाई बांध की कुल भराव क्षमता 61.25 फीट है, ऐसे में अभी भी लगभग 18 फीट जलभराव की क्षमता शेष है. प्रशासन लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है. जवाई खंड के अधिशासी अभियंता राज भरतायन ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और बांध पर किसी तरह का खतरा नहीं है.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें