Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पत्रकारों की पेंशन की शुरुआत पर मंत्री कृष्ण बेदी का खुलासा

यमुनानगर : मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन लगातार पत्रकारों के कल्याण और सहयोग के लिए काम कर रही है। इसी क्रम में आज यमुनानगर में 3 पत्रकारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री कृष्ण  बेदी ने पीड़ित पत्रकारों को  चेक प्रदान किए।

यमुनानगर में मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र मेहता के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री कृष्ण बेदी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों की पेंशन बढ़ाने के मुद्दे को वह मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और उनके हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है। मंत्री ने एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम पत्रकारों को न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान करते हैं बल्कि उनके मनोबल को भी बढ़ाते हैं।

Advertisement Box

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी ने कहा कि यदि किसी पत्रकार के साथ दुर्घटना घटती है तो एसोसिएशन तुरंत सक्रिय होकर उनकी मदद करती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी यह संगठन पत्रकारों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। इस मौके पर उन्होंने मंत्री कृष्ण बेदी से अनुरोध किया कि वे पत्रकारों की आवाज को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने में सहयोग करें। विशेष रूप से उन्होंने आग्रह किया कि पत्रकारों की पेंशन, जो वर्तमान में 15,000 रुपये है, उसे बढ़ाकर 30,000 रुपये किया जाए, ताकि सेवानिवृत्त पत्रकार अपने परिवार का पालन-पोषण सम्मानजनक तरीके से कर सकें।

कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रदेश महासचिव सुरेंद्र मेहता के निवास स्थान पर किया गया। इस मौके पर मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन से जुड़े पत्रकारों के लिए हर साल 10-10 लाख रुपये का बीमा कराया जाता है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में पत्रकारों के परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि संगठन की प्राथमिकता पत्रकारों और उनके परिवारों की सुरक्षा और भलाई है।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें