Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पूनम हत्याकांड के विरोध में सर्वसमाज की बैठक, आज निकालेंगे आक्रोश रैली

पूनम हत्याकांड के विरोध में सर्वसमाज की बैठक, आज निकालेंगे आक्रोश रैली

सरदारशहर सर्वसमाज की तरफ से शनिवार शाम पारीक भवन में हुई बैठक में पिछले दिनों विवाहिता पूनम पारीक की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने के मामले को लेकर आक्रोश जताया गया। बैठक में उपस्थित सभी समाज के लोगों ने घटना की निंदा की और प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। सर्वसमाज के लोगों ने मामले में न्याय नहीं मिलने तक संघर्ष जारी रखने का आह्वान किया।

Advertisement Box

बैठक में बताया गया कि डीएसपी द्वारा मामले के किए गए खुलासे से परिजन व पारीक समाज के लोग संतुष्ट नहीं है। बैठक में कमेटी का गठन किया गया। इसके साथ ही 15 सितंबर को दोपहर तीन बजे ताल मैदान से आक्रोश रैली निकालकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष पूनमचंद पारीक, दुर्गाराम पारीक, पारीक मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष शंभुदयाल पारीक, बंशीधर बोहरा, व्यापार एवं उद्योग संघ अध्यक्ष शिवरतन सर्राफ, एडवोकेट माणकचंद भाटी, सुखाराम पारीक, मांगीलाल जोशी, पूर्व सरपंच मदनलाल पारीक, पूर्व प्रधान रामकुमार मेघवाल, सभापति राजकरण चौधरी, महावीर माली, श्योकरण पोटलिया, हुलासमल व्यास, छगनलाल सेवदा, श्याम माली, प्रहलाद पांडिया, अशोक पारीक, प्रकाश पारीक, सुरेश तिवाड़ी, ओमप्रकाश जोशी, इंद्रचंद पांडिया, सुनील मिश्र, ऊमरदिन सैयद, मनफूल फौजी, किशोर भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संचालन डॉ. प्रभा पारीक ने किया।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें