Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अनशन पर बैठे मनोज जरांगे की बिगड़ी तबीयत, कई आंदोलनकारियों को दर्द और सर्दी-जुकाम

मराठा कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटिल मराठाओं को आरक्षण देने की मांग पर अड़े हुए हैं. वो मुंबई के आजाद मैदान में अनशन कर रहे हैं. अनशन करने के चलते मनोज जरांगे पाटिल की तबीयत बिगड़ गई है. तबीयत बिगड़ने के बाद डॉक्टर को बुलाया गया. मनोज जरांगे ने मराठा समुदाय को ओबीसी वर्ग के आधार पर आरक्षण देने की मांग को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में शुक्रवार को भूख हड़ताल शुरू की. इसी के बाद रविवार को उनकी हड़ताल का तीसरा दिन है. पिछले दो दिनों से पेट में भोजन या पानी की एक बूंद नहीं होने के बाद, मनोज जरांगे पाटिल की हालत बिगड़ने लगी है.

हालांकि, मनोज जरांगे पाटिल अब सो रहे हैं, लेकिन शनिवार को आधी रात को उन्हें बेचैनी महसूस होने लगी. इसलिए, तुरंत डॉक्टरों को यहां आजाद मैदान बुलाया गया. डॉक्टरों ने उनकी जांच की. अगर मनोज जरांगे की भूख हड़ताल कुछ और समय तक जारी रही, तो उनकी हालत तेजी से बिगड़ सकती है. इसलिए, सबकी नजर इस बात पर है कि क्या राज्य सरकार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज इस मामले पर कोई फैसला लेंगे?

Advertisement Box

100 आंदोलनकारियों ने भी कराया इलाज

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने आए कई प्रदर्शनकारी पिछले दो दिनों में जी.टी. अस्पताल और सेंट जॉर्ज अस्पताल में इलाज के लिए आ रहे हैं. इन दोनों अस्पतालों में पिछले दो दिनों में लगभग 100 आंदोलनकारियों ने इलाज करवाया है, इनमें बदन दर्द, सिरदर्द, हाथ-पैरों में दर्द और सर्दी-ज़ुकाम जैसी सामान्य बीमारियों के मरीज शामिल हैं.

उपसमिति की होगी अहम बैठक

मराठा आरक्षण उपसमिति की अहम बैठक आज सुबह 11 बजे विखे पाटिल के रॉयल स्टोन बंगले पर आयोजित की जाएगी. शनिवार को मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने न्यायमूर्ति शिंदे और मराठा आरक्षण उपसमिति के सचिव से मुलाकात की थी. ये मुलाकात आजाद मैदान में स्टेज के ऊपर हुई थी जो 45 मिनट चली थी. लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकला था.

इसके बाद जरांगे पाटिल से जो बात हुई उन चर्चाओं का सारांश केबिनेट मंत्री वीखे पाटिल के सामने रखा गया था. शनिवार देर रात मुख्यमंत्री देवनेंद्र फडणवीस से भी राधकृष्णा विखे पाटिल ने विशेष बैठक की. अब आज सुबह 11 बजे फिर से मराठा आरक्षण उपसमिति की बैठक होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा.

क्या है मांग?

आजाद मैदान में बात करते हुए, मनोज जरांगे ने कहा,सरकार को यह गलत सूचना नहीं फैलानी चाहिए कि मराठा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) कोटे से आरक्षण की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा, हम सिर्फ यह मांग कर रहे हैं कि हमें कुनबी श्रेणी के तहत पात्रता के आधार पर कोटा का हमारा उचित हिस्सा मिले. जारांगे ओबीसी श्रेणी में मराठों के लिए 10% आरक्षण की मांग कर रहे हैं. वो चाहते हैं कि मराठों को कुनबी के रूप में मान्यता दी जाए. कुनबीएक कृषक जाति जो ओबीसी श्रेणी में शामिल है जिससे उन्हें सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण का लाभ मिल सके.

जरांगे ने चेतावनी देते हुए कहा, हम राजनीति में नहीं पड़ना चाहते. हम सिर्फ आरक्षण चाहते हैं. सरकार को मराठा समुदाय के सब्र की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें