Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीएम मोदी की मां पर टिप्पणी को लेकर मदन राठौड़ बोले- कोई कांग्रेसी इस तरह की बात करे तो उसके कान मरोड़ दो

जयपुर : बीजेपी देशभर में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ का माहौल तैयार करने के लिए सभी वर्गों के पास अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए जुड़ने की कोशिश कर रही है. शनिवार को इसी कड़ी में जयपुर वैशाली नगर स्थित खण्डेलवाल वैश्य गर्ल्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव अभियान के तहत राज्य स्तरीय छात्रसंघ प्रति​निधि सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय महामंत्री एवं अभियान के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सुनील बंसल और कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ की. कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पहले तो वन स्टेट वन इलेक्शन के महत्व के बारे में बताया. उसके बाद उन्होंने पीएम मोदी की मां को लेकर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस को निशाने पर लिया.

कांग्रेसी का कान मरोड़ दो : इतना ही नहीं मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं की ओर से की जाने वाली इस तरह की टिप्पणी और भ्रष्टाचार के मामले पर युवाओं से आह्वान किया कि जब भी कोई कांग्रेसी इस तरह की बात करे, उसके कान मरोड़ देना. युवा हो जोश दिखाओ, अब जोश दिखाने का समय आ गया है. देश जब आजाद हुआ तब एक साथ चुनाव होते थे. ये कांग्रेस के पाप है, जिन्होनें विचारधारा के साथ सरकार गिराने के काम किए. सरकार गिरने के बाद, बार बार चुनाव होने लगे. बार बार चुनाव होने से पैसा बर्बाद होता है. ये सारा पैसा आपका है, इसलिए आप जागरुकता अभियान चलाएंगे. लोकसभा में जेपीसी को बिल भेज दिया है, हर जगह से आप लोग प्रस्ताव भिजवाओ.

Advertisement Box

कांग्रेस के नेताओं ने अपने घर भरने का काम किया : मदन राठौड़ ने कहा कि आज बयानों के गिरावट में कॉम्पिटिशन हो रहा है. जिस व्यक्ति ने अपने सारे जीवन को राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया. विदेश में आज भारत का परचम लहराया, उसके लिए ओछी भाषा का इस्तेमाल किया जा रहा है. बिहार में पीएम मोदी की मां के लिए क्या कहा ? गुस्सा आना चाहिए इस तरह की टिप्पणियों पर. इस तरह के बयान देने की किसी कांग्रेस की हिम्मत नहीं होनी चाहिए, ऐसा कुछ बोले तो कांग्रेसी का आप लोग कान मरोड़ दो. कांग्रेस के नेताओं ने अपने घर भरने का काम किया, जबकि भारतीय जनता पार्टी की राजनीति कर रही है वो स्वच्छ राजनीति कर रही है. कांग्रेस की ओर से बिहार में वोटर लिस्ट को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर राठौड़ ने कहा कि जो लोग बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए हैं, उनको तो वोट डालने का अधिकार नहीं दिया जा सकता. चुनाव आयोग निष्पक्षता के साथ वोटर लिस्ट पर काम कर रहा है. कांग्रेस गुमराह करने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रही है.

300 से ज्यादा दिन चुनाव में निकल जाते हैं : अभियान के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सुनील बंसल ने कहा कि पांच साल में अलग-अलग चुनाव के बीच 300 दिन से ज्यादा आचार संहिता लगी रहती है, यानी पांच साल की सरकार में एक साल ऐसे ही निकल गया. आज मुख्य मुद्दा चुनाव जीतना नहीं है. चुनाव जीतने के बाद हम जनता के लिए क्या कर पा रहे हैं ? बंसल ने कहा कि भारत को यदि आर्थिक शक्ति बनना है तो अनावश्यक खर्चों को रोकना होगा. बार-बार चुनाव होने से अर्थव्यवस्था पर दबाव आता है. एक करोड़ लोग देश के चुनाव में लगते हैं, चुनाव के तीन महीनों तक कोई काम नहीं होता है. चुनाव की प्रक्रिया स्वच्छ और निष्पक्ष रहे. बंसल ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश का मुद्दा है, ये कोई पॉलिटिकल एजेंडा नहीं है. पीएम मोदी का एजेंडा नहीं है. देश के लिए इस अभियान से बहुत बड़ा रिफॉर्म होने वाला है. एक साथ चुनाव होगा तो युवाओं को अवसर मिलेगा, परिवार वाद की राजनीति से मुक्ति मिलेगी.

पहली बार अमेरिका के खिलाफ कोई खड़ा हुआ : सुनील बंसल ने कांग्रेस के राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि वो लोग वोटर लिस्ट दिखा रहे हैं. हम उनको वो ही तो करके दे रहे हैं. बिहार में चुनाव आयोग ने वही किया, जो हमारे देश का संविधान हम सबको एक अधिकार देता है. जो भारत का नागरिक है, वो वोट डाल सकता है. बंगाल से कुछ लोग बाहर से आकर वोटर लिस्ट में घुस गए हैं, उन्हें बाहर निकालने का समय है. वोटर अधिकार रैली से कांग्रेस देश में भ्रम फैलाने का काम कर रही है. वन इलेक्शन वन वोटर लिस्ट होगी. 2047 तक आप लोग विकसित भारत देखेंगे. ट्रंप टैरिफ पर बंसल ने कहा कि अमेरिका भारत पर टेरिफ लगाता है, लेकिन पहली बार इसके खिलाफ कोई खड़ा हुआ है तो भारत खड़ा हुआ है. भारत किसी की दादागिरी के आगे नहीं झुकेगा. अमेरिका की धरती पर पहली बार भारत माता की जयकारे लगे हैं. दुनिया के देश भारत के साथ आना चाहते हैं. पीएम मोदी ने लोकल प्रोडक्ट की खरीद पर जोर दिया है. मेक इन इंडिया से करोड़ों लोगों को रोजगार मिला है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें