Lunkaransar : महाजन फ़ील्ड फायरिंग रेंज में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए आदेश जारी
रात्री के दौरान अनैतिक घटना घटने पर हथियार का इस्तेमाल कर सकता है संतरी
लूणकरणसर( श्रेयांस बैद )महाजन फील्ड फायरिंग रेज में चोरी को रोकने हेतु सभी ग्राम पंचायत के सरपचो को अवगत करवाया गया कि पिछले कुछ समय से महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में निरन्तर पैट्रोल व डीजल की चोरी की वारदात हो रही है। पैट्रोल व डीजल की चोरी की वारदात में आस पास के गावों के लोग शामिल है। इन घटनाओ को मध्य नजर रखते हुये समिक्षा बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया है कि रात्री डयूटी के दौरान तैनात संतरी हथियार के साथ होगे। रात्री के दौरान अनैतिक घटना घटने पर वह हथियार का इस्तेमाल कर सकता है।

सरपंचों से अनुरोध किया गया कि अपने गांव के लोगो को इस6 पत्र के बारे में अवगत कराये अगर किसी के साथ अप्रिय घटना घटती है तो वह व्यक्ति स्वयं जवाबदेह होगा महाजन फील्ड फायरिंग रेज की कोई जवाबदेह नहीं होगी ।
Bikaner : न्यायाधीश मांडवी राजवी ने बाल वाहिनियों का किया पुनः औचक निरीक्षण
कैम्प के नजदीकी क्षेत्रों में अतिहायत बरतने को लेकर कार्यालय आदेश जारी किए हैं लेफ्टिनेंट कर्नल एडम कमाडेंट अजेय ग्रेवाल ने जारी आदेश में समस्त को उपरोक्त निर्देश बरतने का आग्रह किया है।जारी आदेशों में ग्राम पंचायत रामसरा,जसवन्तसर,प्रभावकार,गुसाईंना,ग्राम पंचायत बाला देसर,रतनीसर,मनोहरीया,खियाणा,सुलेरा,बढेरण,भीखनेरा मेघाना,डेलाना बडा,लालेरा,ग्राम पंचायत मोखमपुरा,फुलेजी श्योनाथपुरा, ग्राम पंचायत पीपासर,ग्राम पंचायत चक जोहड,नया खानीसर, ग्राम पंचायत मालेर ,पंचायत गोपालसर , लालगढिया, कुम्भगढिया,2 आर जे एम राजाना,ग्राम पंचायत खरबारा, ग्राम पंचायत भानसर,5 सी एम, हिंजरासर, ग्राम पंचायत भोपालपुरा बख्तावरपुरा,गोविन्दसर, सुखचैनपुरा,ग्राम पंचायत महादेव वाली, ग्राम पंचायत रामनगर,ग्राम पंचायत किशननगर,गौरीसर गांवों के लोगों से चोरी रोकने का पत्र जारी किया गया है।
Lunkaransar : महाजन फ़ील्ड फायरिंग रेंज में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए आदेश जारी




















