लूणकरणसर (श्रेयांस बैद )।
Lunkaransar : कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का गोदारा को बनाया ब्लॉक अध्यक्ष,शंकरनाथ बने नगर अध्यक्ष
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटा सरा की अनुमति से और पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल की अनुशंसा से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ लूणकरणसर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया इसी क्रम मे अभाव अभियोग प्रकोष्ठ लूणकरणसर ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर ओमप्रकाश गोदारा को मनोनीत किया है। वहीं शंकर नाथ गौड़ को लूणकरणसर नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान गोविंद राम गोदारा ने अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र बेनीवाल, अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष योगिता शर्मा, जिलाध्यक्ष श्रवण कुमार रामावत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को सुदृढ़ बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा और सक्रियता से कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
Bhilwara : डॉ. दिनेश शर्मा ने डायबिटीज डे पर लगाया शुगर कैंप, दिया निःशुल्क परामर्श
जिला देहात अध्यक्ष श्रवण कुमार रामावत ने कहा कि इन नियुक्तियो का उद्देश्य राजस्थान मे कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना और आगामी चुनावो में जीत हासिल करना है ।
Lunkaransar : कांग्रेस अभाव अभियोग प्रकोष्ठ का गोदारा को बनाया ब्लॉक अध्यक्ष,शंकरनाथ बने नगर अध्यक्ष




















