Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Lunkaransar : ‘बाल सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान’: लूणकरणसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Lunkaransar : ‘बाल सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान’: लूणकरणसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बीकानेर (श्रेयांस बैद )। जिला बाल संरक्षण इकाई और बाल अधिकारिता विभाग द्वारा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय और गैर राजकीय विद्यालयों में बाल अधिकारों की जागरूकता के क्रम में शुक्रवार को लूणकरणसर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में ‘बाल सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान’ आयोजित किया गया।

Advertisement Box

इस दौरान बालक-बालिकाओं को गुड टच बेड टच, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बाल नशा और पोक्सो अधिनियम की जानकारी दी गई।

Lunkaransar : 'बाल सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान': लूणकरणसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एड. जुगल किशोर व्यास ने इन सामाजिक बुराइयों और अपराधों के दुष्प्रभावों के बारे में बताया तथा उनसे जुड़े अधिनियमों की जानकारी दी। समिति सदस्य जन्मेजय व्यास ने बाल विवाह नहीं करने और इसमें प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष सहयोग नहीं करने की शपथ दिलाई।

संस्कारित समाज के निर्माण में स्काउट गाइड का है अमूल्य योगदान: विधायक अशोक कोठारी

किशोर न्याय बोर्ड सदस्य किरण गौड़ तथा एडवोकेट अरविंद सिंह सेंगर ने किशोर न्याय अधिनियम और नियम-अधिनियम की जानकारी दी। चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक प्रवेश आचार्य ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में बताया तथा बाल हित सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सरिता राठौड़ ने किया। इस दौरान बाल श्रम बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, बाल नशा नहीं करने के शपथ पत्र भरवाए गए।

Lunkaransar : ‘बाल सुरक्षा संकल्प जागरूकता अभियान’: लूणकरणसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें