Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर में पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन-कारावास, चाकू से की हत्या

बीकानेर में पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन-कारावास:8 साल पहले चाकू से हमला कर किया था मर्डर; लाश के पास बैठा रहा
बीकानेर के बज्जू थाना क्षेत्र में चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। आठ साल पहले ये घटना बज्जू के नगरासर गांव में हुई थी। अब महिला उत्पीड़न अदालत की पीठासीन अधिकारी रैना शर्मा ने ये फैसला सुनाया है।

बड़ी बहन की मौत के गम में छोटी की मौत, मुक्तिधाम में एक साथ हुआ अंतिम संस्कार

मामला 12 जून 2018 का है। आरोप लगाया गया कि पति सोमराज पुत्र भोजाराम ने अपनी पत्नी शारदा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए थे। जिससे उसकी मौत हो गई। शारदा के परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया, जिसके बाद सोमराज को गिरफ्तार कर लिया गया। ये भी आरोप था कि शादी के बाद से दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।

Advertisement Box

वारदात से दो महीने पहले ही मोटर साइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट की गई थी। 11 जून 2018 को शारदा ने फोन करके कहा था कि “बचा लो, यह मुझे मार देंगे।” इसके बाद फोन कट हो गया। परिवादी पिता ने अपने बेटे सुनील और ममेरे भाई ओम प्रकाश को शारदा के घर भेजा, जहां शारदा खून से लथपथ पड़ी थी। आरोपी खून से सना वहीं बैठा था।

उधर, सोमराज ने अदालत में कहा कि वो निर्दोष है। 11 जून को विवाह वर्ष गांठ थी और पत्नी शारदा सुबह से नाराज थी। रसोई के चाकू से उसने खुद पर हमले कर लिए, उसे बचाने की कोशिश की गई। इसी कारण सोमराज के भी चोट लगी। इस पर अदालत ने कहा कि बचाने की कोशिश करने के कोई प्रमाण पेश नहीं किए गए हैं।

देश का एकमात्र हाथी गांव, देश-विदेश से आते हैं पर्यटक, हाथी की सवारी का लेते हैं लुत्फ

यह मिली है सजा

सजा के तहत धारा 302 में आजीवन कारावास व पचास हजार रुपए अर्थदंड दिया गया है। धारा 498 ए में तीन साल की सजा और दस हजार रुपए जुर्माना लगाया गया है। अर्थदंड नहीं देने पर अतिरिक्त सजा के आदेश हैं।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें