Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिल्डिंग मेटीरियल ढोने वाली लिफ्ट में फंसा मजदूर, मौत

गुड़गांव : सेक्टर 34 मार्बल मार्केट में एक दर्दनाक घटना घटी है। बिल्डिंग मेटीरियल ढोने वाली लिफ्ट में फंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान मूल रूप से राजस्थान के चूरू जिले के रहने वाले राजेश के रूप में हुई है। राजेश यहां मार्बल मार्केट की शॉप नंबर एक में रहता था और यहीं काम करता था। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की मानें तो प्रारंभिक तौर की जांच में पता लगा है कि राजेश लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। वीरवार देर शाम को उसने लिफ्ट में अपनी गर्दन फंसाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। जांच अधिकारी राजू धनखड़ ने बताया कि राजेश के सहकर्मियों ने बताया है कि वह मेहनती था, लेकिन आर्थिक समस्याओं के कारण मानसिक दबाव में थे।

Advertisement Box

फिलहाल पुलिस ने राजेश के परिजनों को सूचना दे दी है और वे राजस्थान से गुरुग्राम पहुंच रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारण का पता लगाया जा सकेगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि कहीं लिफ्ट में कोई तकनीकी खराबी तो नहीं थी। सहकर्मियों और शॉप मालिक से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें