Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

इंडियन पैरा क्रिकेट लीग में कोटा के दिव्यांग क्रिकेटर नरेंद्र शर्मा और दीपेंद्र यादव का चयन

कोटा: इंडियन पैरा क्रिकेट लीग का आयोजन कोयंबटूर में 5 से 8 सितंबर तक होगा. इस लीग में सभी राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे. राजस्थान दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव गोविंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस लीग में राजस्थान से 6 खिलाड़ी भाग लेंगे. इनमें भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान व कोटा के नरेन्द्र शर्मा, पिछले सत्र में घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले दीपेंद्र यादव, हनुमानगढ़ के गुरमेल बरार, श्रीगंगानगर के संदीप संपला, जोधपुर के बाबूराम और टोंक शेजान खान हैं. यह लीग आईपीएल की तर्ज पर फ्रेंचाइजी मॉडल पर आधारित है. नरेन्द्र शर्मा ने बीते साल बांग्लादेश व नेपाल में भी भारत टीम का प्रतिनिधित्व किया था.

राजपुरोहित ने बताया कि इन खिलाड़ियों को चुनने के लिए कई मानकों को ध्यान में रखा गया है. जिनमें उनके प्रदर्शन, अनुभव और क्षमता शामिल हैं. आईपीसीएल एक प्रमुख पैरा क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसमें देश भर के खिलाड़ी भाग लेते हैं. यह टूर्नामेंट पैरा क्रिकेट को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करने के लिए आयोजित किया जाता है. राजस्थान के ये खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन करेंगे और आईपीसीएल में सफलता हासिल करेंगे.

Advertisement Box

नरेंद्र शर्मा को गलत इंजेक्शन के कारण एक पैर से दिव्यांगता का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसने उन्हें कभी भी अपने सपनों को पूरा करने से नहीं रोका और उन्होंने डिसेबल्ड क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई. नरेंद्र शर्मा की कप्तानी में इस साल फरवरी में भारतीय क्रिकेट टीम ने नेपाल में अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट प्रतियोगिता में 3-0 से जीत दर्ज की थी. नरेंद्र शर्मा एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो बॉलिंग और बैटिंग दोनों ही क्षेत्रों में माहिर हैं.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें