Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोलकाता-वड़ोदरा दिवाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन कोटा होकर गुजरेगी, जानें रूट और टाइमटेबल

कोटा: दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर लोग अपने घर जाते हैं और अधिकांश यात्री लंबी दूरी का सफर ट्रेन के जरिए ही करते हैं, लेकिन उन्हें ट्रेनों में भारी वेटिंग का सामना करना पड़ता है. कन्फर्म टिकट के लिए मारामारी रहती है. इसी का समाधान निकालने के लिए रेलवे सैकड़ों की संख्या में पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. इन स्पेशल ट्रेनों में कोलकाता से वड़ोदरा के बीच भी एक साप्ताहिक विशेष ट्रेन चल रही है. यह ट्रेन कोटा होकर गुजरेगी, जिससे कोटा के यात्री पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश व गुजरात की यात्रा आसानी से कर सकेंगे. यह ट्रेन कोटा रेल मंडल के दो स्टेशनों पर रुकेगी, जिनमें कोटा जंक्शन और गंगापुर सिटी शामिल हैं.

कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन के मुताबिक ट्रेन नंबर 03109 कोलकाता-वड़ोदरा वीकली फेस्टिवल स्पेशल 30 सितंबर से 25 नवंबर के बीच 9 चक्कर लगाएगी. यह ट्रेन हर मंगलवार को कोलकाता टर्मिनल से सुबह 8:00 बजे रवाना होगी. रात 11:00 बजे यह प्रयागराज पहुंचेगी और अगले दिन बुधवार को सुबह 11:05 बजे कोटा पहुंच जाएगी. इसके बाद शाम 7:45 बजे यह वड़ोदरा पहुंचेगी.

Advertisement Box

इसी तरह, ट्रेन नंबर 03110 वड़ोदरा-कोलकाता वीकली स्पेशल 2 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच 9 चक्कर लगाएगी. यह ट्रेन वड़ोदरा से हर गुरुवार को शाम 4:25 बजे रवाना होगी और रात 12:40 बजे कोटा पहुंचेगी. इसके बाद अगले दिन शुक्रवार को सुबह 11:50 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और शनिवार तड़के 4:25 बजे कोलकाता टर्मिनल पहुंच जाएगी.

इस ट्रेन में स्लीपर के 10, थर्ड एसी के 4 और जनरल के 6, मिलाकर कुल 22 कोच होंगे. ट्रेन के लिए पीआरएस काउंटर और ऑनलाइन वेबसाइट के जरिए बुकिंग चालू हो गई है. आते और जाते समय यह ट्रेन बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, सासाराम, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, गोविंदपुरी, टूंडला, ईदगाह (आगरा), गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम व गोधरा स्टेशनों पर रुकेगी.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें