Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ज्ञानार्थी दीपंकर छाजेड़ ने “नमोत्थुणं” सुनाकर आत्मविश्वास का परिचय दिया 

बीकानेर (श्रेयांस बैद)

गंगाशहर, 5 अक्टूबर। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के आज्ञानुवर्ती तपोमूर्ति मुनिश्री कमलकुमार जी के पावन सान्निध्य में आज सुबह 10 बजे तेरापंथ भवन गंगाशहर में ज्ञानशाला का आयोजन किया गया। इस ज्ञानशाला में अच्छी संख्या में ज्ञानार्थियों (विद्यार्थियों) की उपस्थिति दर्ज की गई।

Advertisement Box

स्मृति विकास के गुर सिखाए गए

गंगाशहर ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षिका सुनीता डोसी ने बताया कि अखिल भारतीय महिला मंडल की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ममता रांका ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने ज्ञानार्थियों को स्मृति विकास के छोटे-छोटे गुर (टिप्स) सिखाए और रोचक प्रश्नों के माध्यम से उन्हें निरंतर स्वयं का विकास करते रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर, ज्ञानार्थी दीपंकर छाजेड़ के ज्ञान की परीक्षा ली गई और जब उन्हें “नमोत्थुणं” सुनाने के लिए कहा गया, तो उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ उसे सबके सामने सुनाया। ज्ञानशाला गंगाशहर की ओर से कविता चोपड़ा ने ममता रांका को महिला मंडल की राष्ट्रीय टीम में शामिल होने पर बधाई भी प्रेषित की।

गढ़वाल की सुपुत्री सोनिया गढ़वाल बनी एक मिसाल, सामूहिक विवाह के लिए किया पंजीकरण

ज्ञानशाला प्रभारी चैतन्य रांका ने बताया कि ज्ञानशाला के इस आयोजन को सफल बनाने में ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं, तेयुप गंगाशहर के कार्यकर्ताओं देवेन्द्र डागा, रजनीश गोलछा, ऋषभ लालानी और तेरापंथ किशोर मंडल की ओर से लक्ष्य पुगलिया की सक्रिय भागीदारी रही। तेरापंथी सभा गंगाशहर द्वारा संचालित यह ज्ञानशाला बच्चों को संस्कारवान बनाने की दिशा में कार्यरत है।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें