Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फिलिस्तीन मुद्दे पर खामेनेई का बड़ा बयान, क्यों कहा- इजराइली सरकार से यह बात मनवाई जा सकती है?

इराक की राजधानी बगदाद में हुए अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में फिलिस्तीनी रेफरेंडम नाम की किताब का विमोचन हुआ. यह किताब ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्ला अली खामेनेई के उस प्रस्ताव का समर्थन करती है, जिसमें फिलिस्तीनी मुद्दे के समाधान के लिए जनमत संग्रह कराने का सुझाव दिया गया है. किताब के विमोचन के बाद खामेनेई ने कहा कि इजराइल से जनमत संग्रह की बात मनवाई जा सकती है.

किताब में 3 अहम मुद्दों पर जोर दिया गया है. पहला- गैर-मूल निवासियों को उनके मूल देश लौटने की जरूरत. दूसरा- सभी फिलिस्तीनियों को वोटिंग राइट्स मिले, चाहे वे मुस्लिम, ईसाई या यहूदी हों. तीसरा- जब तक इजराइल, फिलिस्तीनी जनता के सामने नहीं झुकता नहीं, तब तक संघर्ष जारी रहे.

Advertisement Box

खामेनेई ने क्या कहा?

किताब के विमोचन के बाद खामेनेई ने सोशल मीडिया X पर लिखा, फिलिस्तीन के बारे में कोई भी योजना अगर फिलिस्तीनियों की मर्ज़ी के बिना बनाई जाती है, तो वह सफल नहीं हो सकती. यह फैसला भी फिलिस्तीनी लोगों की राय से होना चाहिए कि वहां कौन सरकार चलाएगा. जनमत संग्रह (रेफरेंडम) में सभी फिलिस्तीनियों से राय ली जानी चाहिए.

खामेनेई का कहना है कि यह राय उन लोगों से भी लेनी चाहिए जो जबरन फिलिस्तीन से बाहर कर दिए गए थे. चाहे वे मुसलमान, ईसाई या यहूदी क्यों न हों. वही तय करें कि उनके देश में कौन शासन करेगा. फिलिस्तीनी लोगों को अपने हक के लिए राजनीतिक और सैन्य संघर्ष तब तक जारी रखना चाहिए. अगर विरोध करने वाले डटे रहें, तो इजराइली सरकार से यह मांग मनवाई जा सकती है.

किताब का अरबी अनुवाद भी आया

किताब का लोकार्पण प्रो. सय्यद जासिम अल-जजायरी, हमास के मोहम्मद अल-हाफी, ईरानी उप-राजदूत डॉ. अज़ीज़ पनाह, पॉपुलर मोबलाइजेशन फोर्सेज (PMF) के पूर्व कमांडर शेख अबू अकील अल-काज़िमी, डॉ. मोहम्मद अखग़री, शहीद अहमद अल-मुहन्ना के पिता और गाजा की घायल महिला अस्माहन जुमआ की मौजूदगी में हुआ. शनिवार को किताब का अरबी अनुवाद भी जारी किया गया.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें