Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Manisha Death Case पर जेपी दलाल की प्रतिक्रिया, बोले- घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, सीएम सैनी ने पूरे मामले को गंभीरता…

भिवानी : भिवानी के ढाणी लक्ष्मण गांव में मनीषा की मौत के बहुचर्चित मामले को लेकर पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी। वे आज मनीषा के घर पर परिवार वालों से शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया है और जांच की जिम्मेदारी दी गई है।

जेपी दलाल ने कहा कि हमारे शांतिपूर्ण इलाके में इस तरह की दुखद घटना होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वयं इस मामले की निगरानी कर रहे थे और जांच के बाद इसे सीबीआई को सौंपा गया है। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि इस मामले को राजनीति का विषय न बनाया जाए और सभी का एक ही लक्ष्य होना चाहिए—सच्चाई सामने लाना और दोषियों को सजा दिलाना।

Advertisement Box

मनीषा की मौत के बाद फैली अफवाहों पर भी उन्होंने सफाई दी। जेपी दलाल ने स्पष्ट किया कि उनका या उनके किसी रिश्तेदार का किसी स्कूल या कॉलेज से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गलत अफवाहें व्यक्ति की मानहानि करती हैं और नुकसान पहुंचाती हैं। वे खुद मुख्यमंत्री से आग्रह करेंगे कि जांच करवाई जाए ताकि उनके स्कूल या कॉलेज से किसी भी तरह का कोई जुड़ाव साबित न हो।

जेपी दलाल ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक षड्यंत्र के तहत अफवाहें फैला रहे थे, लेकिन वे खुद को पूरी तरह से साफ-सुथरा मानते हैं और जांच में पूरी तरह सहयोग करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अफवाह फैलाने वाले अब अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग रहे हैं।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें