Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गहलोत के PSO की गिरफ्तारी पर जोगाराम पटेल का निशाना, बोले- हर गलती कीमत मांगती है

जोधपुर: कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पीएसओ रहे व्यक्ति की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर गलती कीमत मांगती है. गहलोत के नजदीक रहने वाला व्यक्ति पेपर लीक मामले में शामिल हो और पकड़ा जाए तो यह गंभीर विषय है. इसमें और भी कई लोग शामिल हो सकते हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून निष्पक्षता और पारदर्शिता से काम करेगा.

निष्पक्ष जांच और सजा की बात: रविवार को जोधपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए पटेल ने कहा कि इस मामले में जितने भी लोग शामिल होंगे, चाहे वे राजनीतिक हों या अन्य, सभी पकड़े जाएंगे और कानून के अनुसार सजा मिलेगी. उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत को इस पर अपना बयान देना चाहिए. उन्होंने फोन टैपिंग विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि गहलोत ने इनकार किया था, लेकिन उनके ओएसडी ने कई बार इस पर आरोप लगाए, जिसका स्पष्टीकरण आज तक नहीं दिया गया.

Advertisement Box

कांग्रेस पर भी साधा निशाना: पटेल ने आरोप लगाया कि गहलोत ने कांग्रेस प्रत्याशियों को हराने के लिए व्यूहरचना बनाई, लेकिन इस पर भी उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा कि गहलोत सिर्फ सुर्खियों में रहने के लिए बयान देते हैं, जबकि उनके कार्यकाल में हुए घोटालों में उनके नजदीकी लोग पकड़े जा रहे हैं. एसआई भर्ती की जांच पर पटेल ने कहा कि परीक्षा रद्द होना और गिरफ्तारियां अलग मुद्दे हैं. कुछ लोग दोषियों को बचाने के लिए परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं ताकि दोषी पकड़े न जाएं. उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान और गिरफ्तारी आवश्यक है, साथ ही भर्ती परीक्षा को रद्द करना या न करना भी एक महत्वपूर्ण तथ्य है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें