Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जोधपुर-बीकानेर वंदे भारत और जैसलमेर को नई रेल सेवा का तोहफा, रेल मंत्री वैष्णव ने की घोषणा

जोधपुर-बीकानेर वंदे भारत और जैसलमेर को नई रेल सेवा का तोहफा, रेल मंत्री वैष्णव ने की घोषणा

जयपुर: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राजस्थान को बड़ी रेल सौगात देते हुए जोधपुर और बीकानेर को दिल्ली से जोड़ने वाली वंदे भारत ट्रेनों के साथ-साथ जैसलमेर के लिए एक नई ओवरनाइट एक्सप्रेस ट्रेन की घोषणा की. जयपुर में लघु उद्योग भारती के एक कार्यक्रम ‘आइडियोथॉन’ में उन्होंने यह ऐलान करते हुए कहा कि इससे प्रदेश की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. इसके अलावा उन्होंने युवाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने और जयपुर के स्टेशनों के नाम के साथ ‘जयपुर’ जोड़ने का सुझाव भी दिया. उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती और राजस्थान सरकार के साथ मिलकर प्रदेश के पांच हजार युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग की ट्रैनिंग दी जाएगी. इस कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं के नवाचारों की सराहना की और पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन भी किया. इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी शिरकत की और युवाओं का मनोबल बढ़ाया.

Advertisement Box

अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जयपुर में खातीपुरा एक मेगा मेंटिनेंस टर्मिनल बन रहा है. यहां जो सुविधाएं विकसित हुई हैं. उसमें वंदे भारत की मेंटिनेंस के साथ ही दूसरे कोच की मेंटिनेंस भी होगी. यह अपने आप में एक अनूठा टर्मिनल है. इससे आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी. उन्होंने कहा कि जोधपुर से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन के संचालन की घोषणा कुछ समय पहले की गई थी. उसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है. इस ट्रेन का संचालन बहुत जल्दी शुरू होगा.

पांच हजार युवाओं को देंगे ट्रैनिंग: उन्होंने कहा कि बीकानेर से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन चलाने का भी फैसला लिया गया है. यह ट्रेन भी जल्द चालू होगी. इसके साथ ही जैसलमेर से दिल्ली एक ओवरनाइट एक्सप्रेस करने का भी फैसला लिया गया है. जिससे जैसलमेर की समृद्ध विरासत तक पहुंचने का सबको एक साधन मिले. उन्होंने कहा कि लघु उद्योग भारती के साथ मिलकर प्रदेश के पांच हजार नौजवानों को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग की ट्रैनिंग दी जाएगी.

स्टेशनों के नाम में जयपुर जोड़ने का सुझाव: उन्होंने जयपुर के सभी निवासियों से आह्वान किया कि जयपुर के विभिन्न रेलवे स्टेशन के नाम के साथ जयपुर शब्द जोड़ा जाए. मसलन खातीपुरा को जयपुर खातीपुरा, गांधीनगर को जयपुर गांधीनगर और दुर्गापुरा को जयपुर दुर्गापुरा किया जा सकता है. इससे बाहर से आने वाले यात्रियों का कन्फ्यूजन दूर होगा.

स्टार्टअप्स के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर बनेगा: उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार के साथ मिलकर स्टार्टअप्स के लिए एक अच्छा इन्क्यूबेशन सेंटर शुरू किया जाए, ताकि स्टार्टअप्स को मेंटरशिप मिल सके और स्टार्टअप्स को इन्वेस्टर्स के साथ जोड़ने का एक माध्यम बनाया जा सके. स्टार्टअप्स को अपने आइडियाज को शार्प बनाने के लिए जो सुविधाएं चाहिए. वो इस सेंटर के माध्यम से मिल सकेगी. भारत सरकार और राज्य सरकार मिलकर इस विचार पर काम करेगी.

जीएसटी सरलीकरण को बताया बड़ा फैसला: उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री ने जीएसटी का सरलीकरण करके आमजन को बड़ी राहत दी है. यह आजादी के बाद के सबसे बड़े फैसलों में से एक है. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन मनी गेमिंग पर रोक लगाने का बड़ा फैसला भी केंद्र सरकार ने लिया है. उन्होंने यूपीआई भुगतान को भी एक बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि तकनीक कुछ बड़े लोगों के हाथ में सीमित नहीं होकर सबके हाथ में होनी चाहिए. यह पीएम नरेंद्र मोदी का विजन है. उन्होंने कहा कि विपक्ष कमियां निकालने की बजाए सकारात्मक सुझाव दे तो ज्यादा अच्छा होता.

युवाओं ने मॉडल दिखाया, रेलमंत्री ने हौसला बढ़ाया: इस कार्यक्रम के दौरान तन्मय व्यास और चारू वैष्णव ने वंदे भारत सहित अन्य ट्रेनों के सुरक्षित और तेज गति से आवागमन का एक मॉडल प्रस्तुत किया. उन्होंने इस मॉडल की खूबियां भी रेलमंत्री के सामने मंच पर बताई. रेलमंत्री वैष्णव ने तुरंत रेल अधिकारियों को निर्देश दिए और इस मॉडल को आरबीएसओ के साथ जोड़ने के निर्देश दिए. इसके साथ ही एक लाइट सेक्शन पर इस प्रोटोटाइप का उपयोग करने के भी निर्देश दिए.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें