Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

JEE की तैयारी में सुने ताने, संघर्ष की चटनी में मिला सपनों का स्वाद, अब गोलगप्पे वाले का बेटा पहुंचा IIT

असफलता जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत मानी जा सकती है. सही मेहनत, परिवार के समर्थन और आत्मविश्वास से हर मुश्किल आसान हो जाती है. कुछ ऐसी ही कहानी महाराष्ट्र के 19 वर्षीय हर्ष गुप्ता (Harsh Gupta) की है, जिन्होंने 11वीं की परीक्षा में असफल होने के बाद भी अपने सपनों को नहीं छोड़ा. उन्होंने कड़ी मेहनत और परिवार के समर्थन से दोबारा परीक्षा दी और 12वीं पास कर IIT में प्रवेश पाया. 

साधारण परिवार से IIT तक का सफर

IIT में दाखिला पाने वाले हर्ष महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. उन्होंने JEE मेंस में 98.59 प्रतिशत अंक हासिल किए और JEE एडवांस्ड की परीक्षा में भी क्वालीफाई किया. हालांकि, पहली बार उनकी पसंद के कॉलेज में सीट नहीं मिली. लेकिन हार नहीं मानी और अगले प्रयास में IIT में सीट पाई. हर्ष के पिता मुंबई के कल्याण में एक छोटी पानी पूरी की दुकान चलाते हैं. आर्थिक तंगी के बावजूद, हर्ष ने राजस्थान के कोटा में कोचिंग की और अंततः IIT रुड़की में जगह बनाई.

असफलता से डरें नहीं

हर्ष कहते हैं कि असफलता से अपने आप को परिभाषित मत करो. कभी हार मत मानो. उन्होंने अपने अनुभव से सीख दी कि निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से सब कुछ संभव है. उन्होंने बताया कि उनके पिता ने हमेशा उनका हौसला बढ़ाया. उनके पिता कहते हैं कि हम चाहे पानी पूरी बेचते हों, लेकिन अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए हम कुछ भी कर सकते हैं.

नकारात्मकता से लड़ते हुए सफलता की ओर

हर्ष के सहपाठियों ने उन्हें फेल होने पर ताना मारा और उनकी क्षमता पर शक किया, लेकिन हर्ष ने उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया. उन्होंने रोजाना 10-12 घंटे पढ़ाई की और मेहनत से सपने सच किए. अब हर्ष का लक्ष्य सिविल सेवा परीक्षा पास करना है ताकि वे देश की सेवा कर सकें. वह अपने दो छोटे भाइयों के लिए भी उच्च शिक्षा की कामना रखते हैं.

Advertisement Box
Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें